Move to Jagran APP

टड़ियावां की 32 ग्राम पंचायतों ने नहीं दिया करोड़ों का हिसाब-किताब

खास खबर टड़ियावां की 32 ग्राम पंचायतों ने नहीं दिया करोड़ों का हिसाब-किताब

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 10:37 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 10:37 PM (IST)
टड़ियावां की 32 ग्राम पंचायतों ने नहीं दिया करोड़ों का हिसाब-किताब
टड़ियावां की 32 ग्राम पंचायतों ने नहीं दिया करोड़ों का हिसाब-किताब

टड़ियावां की 32 ग्राम पंचायतों ने नहीं दिया करोड़ों का हिसाब-किताब

loksabha election banner

हरदोई : ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर कोथावां के बाद अब टड़ियावां में करोड़ों के घोटाला की बात सामने आई है। विकास खंड टड़ियावां की 32 ग्राम पंचायतों में करोड़ों का गबन पाया गया है। वर्ष 2004-05 से 2019-20 के मध्य गांवों के विकास और निर्माण पर खर्च दर्शाया गया है, लेकिन आडिट के दौरान इसका कोई हिसाब-किताब नहीं मिल पाया है। गांवों के विकास के लिए ग्राम पंचायतों को 14वां वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग की मद में बड़ी मात्रा में राशि का आवंटन होता है। राशि को प्रधान और पंचायत सचिव के माध्यम से खर्च किया जाता है। खर्च राशि के आडिट की भी शासन ने व्यवस्था दी है। सहकारी समितियां एवं पंचायतें लेखा परीक्षा अधिकारी की ओर से दी गई रिपोर्ट में 32 ग्राम पंचायतों में पंचायतवार गबन राशि का ब्यौरा भी दिया गया है। रिपोर्ट में इसके लिए जिम्मेदारी तय करते हुए वसूली की संस्तुति की है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि आडिट रिपोर्ट पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत और संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव से कहा गया है कि आडिट आपत्ति का निराकरण कराने के लिए अभिलेखों को प्राप्त कराते हुए आख्या कार्यालय में प्राप्त कराएंगे। आपत्ति का निराकरण न होने की दशा में राशि की वसूली संबंधित से की जाएगी। ग्राम पंचायत वार आडिट में हिसाब-किताब न मिलने वाली राशि पर एक नजर : ग्राम पंचायत : राशि (रुपये में) आदमपुर : 38,30,336 भरांव : 37,08,367 बोझवा : 20,24,447 गोराडांडा : 40,50,507 जपरा : 59,91,517 कुआंमऊ सेमरौली : 29,53,458 सगरापुर : 16,08,239 सड़िला : 8304425 सरगापुर : 31,45,304 थोकखाला : 58,38,003 उनौती : 45,13,518 आशा : 1,17,01,080 जिगनियाखुर्द : 27,65,078 फुकहा तेलियानी : 78,84,971 रामनगर : 53,00,069 साखिन रमुआपुर : 69,58,566 काकूमऊ : 47,19,376 जयराजपुर : 90,47,290 सारीपुर छछेटा : 6,58,111 नेवादा : 27,74,280 निंबुआई : 2,57,456 परसनी : 85,49,458 लालपुर भैंसरी : 20,44,037 शिवरी : 23,06,933 जगरौली : 65,90,397 कालाआम : 51,81,986 अयारी : 30,56,921 सखौरा : 27,45,164 सिकंदरपुर : 25,10,064 महमदापुर : 84,38,166 भौता कमालपुर : 48,09,666 बहोरवा : 27,16,365


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.