Move to Jagran APP

सपा पूर्व जिला महासचिव का निधन, अंतिम संस्कार में जुटी भीड़

अचानक ह्रदय गति रुक जाने से निधन

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 06:14 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 06:14 PM (IST)
सपा पूर्व जिला महासचिव का निधन, अंतिम संस्कार में जुटी भीड़
सपा पूर्व जिला महासचिव का निधन, अंतिम संस्कार में जुटी भीड़

सपा पूर्व जिला महासचिव का निधन, अंतिम संस्कार में जुटी भीड़

loksabha election banner

संवाद सूत्र, तिंदवारी : सपा पूर्व जिला महासचिव राजेंद्र यादव का निधन बुधवार को अचानक ह्रदय गति रुकने से हो गया। गुरुवार को उनके अंतिम संस्कार में सपा राज्य सभा सदस्य विशंभर निषाद, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे और स्वजनों को सांत्वना दी।

क्षेत्र के आबादी गांव निवासी राजेंद्र यादव हमेशा सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे और गरीबों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे। उनके निधन पर सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार में सपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के लोगों की भीड़ जुटी। पिता छत्रपाल व माता ज्ञानवती, पत्नी सीमा पुत्र अंश पुत्री अवनी उनकी मौत से बेसुध रहे। गुरुवार की दोपहर आबादी गांव में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चाचा संतोष ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, सपा जिला अध्यक्ष विजय करण यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तिंदवारी बृजेश पटेल, अशोक गौर, विमल द्विवेदी, अनिल यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलवान सिंह, रामकेवल, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वरुण यादव, सपा नेता ज्ञान सिंह यादव, सपा छात्र नेता सुशील त्रिवेदी, प्रधान सरदार पटेल धौसड़, तेरहीमाफी प्रधान जयकरण वर्मा, गंगा पटेल, सुरेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.