Move to Jagran APP

रातों-रात सरकारी राशन सिफ्ट करने वाले दो वाहन चालक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी चाय श्रमिकों के हक का सरकारी राशन को रातों-रात दूसरे गोदाम में

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:30 PM (IST)
रातों-रात सरकारी राशन सिफ्ट करने वाले दो वाहन चालक गिरफ्तार
रातों-रात सरकारी राशन सिफ्ट करने वाले दो वाहन चालक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : चाय श्रमिकों के हक का सरकारी राशन को रातों-रात दूसरे गोदाम में सिफ्ट करने के आरोप में प्रधान नगर थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम मुनु राय (32) और विशाल शाह (24) बताया गया है। दोनों को रविवार सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

loksabha election banner

ज्ञात हो कि बीते शनिवार तड़के मोहर गांव चाय बागान के श्रमिकों ने सरकारी राशन से लदी दो वाहनों को चालक समेत प्रधान नगर पुलिस के हवाले किया। श्रमिकों का आरोप है कि कम आवंटन होने का झांसा देकर डीलर उनके हक का राशन बेच कर अपनी जेब गरम कर रहा है। पछले लंबे समय से सरकारी मान-दंड के अनुसार श्रमिकों को राशन की सामग्री नहीं मिल रही है। कभी चावल कम तो कभी आंटा। इस बार भी आवंटन कम बताकर डीलर निर्धारित माप से कम राशन सामग्री वितरित किया। संदेह होने पर चाय श्रमिकों ने डीलर की रेकी की और गोदाम से सरकारी राशन रातों-रात सिफ्ट कर रही दो वाहन को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने वाहन समेत चालकों को हिरासत में लिया। इसके बाद श्रमिकों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। जिसके आधार पर पुलिस ने राशन सामग्री से लदी दोनों वाहनों को जब्त कर चालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में शामिल मुनु माटीगाड़ा थाना अंतर्गत पाथरघाटा अंचल के धुकुड़िया जोत इलाके का निवासी है। वहीं दूसरा प्रधान नगर थाना क्षेत्र के सालबाड़ी इलाके का निवासी बताया गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों वाहन चालक हैं।

मोहर गांव चाय बागान के श्रमिकों का आरोप है कि गिरफ्तार हुए दोनों तो प्यादे मात्र है। डीलर की अनुमति के बिना सरकारी राशन गोदाम से निकालकर रातों-रात सिफ्ट करना चालकों के बस का नहीं है। लेकिन इस मामले में पुलिस की जांच पर श्रमिक टकटकी लगाए हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.