श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल, मंदिरों में चल रही तैयारी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल मंदिरों में चल रही तैयारी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल, मंदिरों में चल रही तैयारी
गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। हिंदू धर्म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का काफी महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व 19 अगस्त को है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार में चहल-पहल में देखा जा रहा है। वहीं मंदिरों में तैयारी जोरों पर चल रही है। शहर के स्थित इस्कान मंदिर, श्रीकृष्ण द्वारिका मंदिर, श्री गौडीया मठ मंदिर सहित कई मंदिरों में तैयारी चल रही है। जन्माष्टमी को श्री गौडीया मठ मंदिर का रंग-रोगन का काम किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी उदासीन महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारी चल रही है। मंदिर को रंगीन लाइट और फूलों से सजाया जा रहा है। 19 अगस्त को सुबह के मंगलआरती से कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा। दोपहर में भगवान श्रीकृष्ण का भोग आरती, शाम पांच बजे से दस बजे तक पूर्जा-अर्चना एवं 12 बजे रात में भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 56 प्रकार का भोग लगेंगे। उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
वहीं शहर के गांधी मैदान रोड स्थित इस्कान मंदिर में तैयारी चल रही है। 18 अगस्त को राम जानकी मंदिर छोटकी डेल्हा में और इस्कान मंदिर में 19 अगस्त को मनाया जाएगा। मंदिर के प्रबंधक जगदीश श्याम दास ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारी हो चुकी है। मंदिर को लाइट एवं फूलों से सजाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के कई लीलाओं का झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इस्कान यूथ फोरम भक्त सुदामा और साक्षी गोपाल के ऊपर ड्रामा प्रस्तुत करेगी। रात को महाभिषेक होगा। वहीं भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगेगा। 20 अगस्त को इस्कान संस्थापक आचार्य की जयंती मनाई जाएगी। वहीं शहर के विष्णुपद मार्ग स्थित श्रीकृष्ण द्वारिका मंदिर में तैयारी चल रही है। शुक्रवार के सुबह में दूध एवं घी से भगवान श्रीकृष्ण को अभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति के बैनर तले किया जाएगा। संचालक पंडित अमरनाथ धोकड़ी ने कहा कि शाम में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। रात में जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर को फूलों एवं रंगीन लाइट से सजाया जा रहा है। साथ ही मंदिर में भजन का आयोजन किया जाएगा।
बाजार में मोर पंख से लेकर पलना तक की होती रही खरीदारी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी जा रही है। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के लिए मोर पंख से लेकर पलना तक के खरीदारी कर रहे है। बाजार में झूला, पलना, कपड़ा, मुकुट, झूला आदि सामग्री की बिक्री खूब हो रही है। श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ शहर के लहेरिया टोला में देखा जा रहा है। विक्रेता विकास कुमार मधुकर ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी दो माह पहले किया जा रहा है। सभी सामान दिल्ली और वृदांवन से आता है। श्रद्धालु जरूरत के अनुसार खरीदारी करते हैं।