Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सीमा पर डकैती! महिलाओं को बंधक बना मालिक संग पार कीं बर्बरता की हदें, 50 हजार रुपये भी लूटकर भागे

Madhya Pradesh सतना में बंदूकधारियों ने परिवार पर हमला बोलकर घर के मुखिया के साथ मारपीट की और परिवार की महिलाओं को घर में बंधक बना दिया। इसके साथ ही घर में रखे 50 हजार रुपये लूट कर डकैत फरार हो गए।

By Aditi ChoudharyEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 05:22 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 05:22 PM (IST)
उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सीमा पर डकैती! महिलाओं को बंधक बना मालिक संग पार कीं बर्बरता की हदें, 50 हजार रुपये भी लूटकर भागे
बंदूकधारियों ने गृहस्वामी को बंदूक के बट से किया घायल

सतना, जागरण नेटवर्क। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सीमा पर बसे सतना जिले में डकैती की वारदात सामने आई है। जिले के बंगी पुरवा गांव में हीरामन यादव के घर में महिलाओं को बंधक बना डकैती की वारदात को अंजाम दिया। आधा दर्जन से अधिक बंदूकधारियों ने यादव परिवार पर हमला बोलकर घर के मुखिया हीरामन यादव को पीटा और परिवार की महिलाओं को घर में बंधक बनाया। बंदूकधारी जाते समय घर में रखे 50 हजार रुपये भी ले गए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हीरामन यादव को संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती किया गया है। वहीं इस मामले में बरौंधा थाना पुलिस ने डकैती के तहत अपराध दर्ज नही किया है। पुलीस ने मात्र साधारण धाराओं में अपराध दर्ज कर डकैत क्षेत्र में हुई इस वारदात को पर्दा डालने की कोशिश की।

loksabha election banner

पुलिस ने डकैती से किया इनकार

इस मामले में बरौंधा पुलिस का कहना है कि चार आरोपित नामजद किए गए हैं और यह डकैती का मामला नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि मारपीट में बंदूक का प्रयोग नहीं हुआ है। दूसरी तरफ घायल का बयान भी सामने आया है जिसमें घायल का आरोप है कि घर में घुसे आरोपितों ने बंदूक की बट से मारपीट कर पैसे लूटे।

पांच से अधिक अपराधी होने पर डकैती का मामला 

उल्लेखनीय है कि किसी भी लूट और मारपीट के मामले में पांच या पांच से अधिक अपराधी होते हैं तो वह डकैती का मामला बन जाता है। यह घटना दस्यु प्रभावित क्षेत्र में हुई है जिसके कारण इस मामले में भी एंटी डकैत एक्ट के तहत प्रकरण पुलिस द्वारा दर्ज किया जाना था। पीड़ित के अनुसार, इस वारदात में लगभग आठ लोग आरोपित थे। लेकिन बरौंधा पुलिस ने चार आरोपितों की संख्या के अनुसार प्रकरण दर्ज कर केस को साधारण बना दिया। पीड़ित ने अपने और परिवार के साथ हुए अन्याय पर कार्रवाई की मांग की है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.