Saraikela News: आजादी के जश्न में पूरा देश, बिरसा मुंडा स्टेडियम में मंत्री चंपई सोरेन ने फहराया तिरंगा झंडा,
Saraikela News पूरे देश में पूरे हर्षोउल्लास के साथ आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। झारखंड सरकार में मंत्री चंपई सोरेन ने 75वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में ध्वजारोहन किया. इस मौके पर उपायुक्त राजकमल पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश उपस्थित रहे।
सरायकेला, जासं। झारखंड सरकार में मंत्री चंपई सोरेन ने 75वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में ध्वजारोहन किया. इस मौके पर उपायुक्त राजकमल, पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश उपस्थित रहे।
धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
चाईबासा। चाईबासा में आज़ादी का अमृत महोत्सव शान के साथ मनाया गया। शहर में बच्चे और बड़े हाथ में तिरंगा रैली निकाल कर उत्सव मन रहे हैं। स्कूलों में इस पावन अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम किये जा रहे हैं। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम स्थल चाईबासा के पुलिस लाइन मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री श्रीमती जोबा माझी ने तिरंगे का ध्वजारोहण कर समस्त जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।