पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन
रायबरेली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया। भाजपा कार्यालय के साथ ही कई स्कूलों में भी आयोजन हुए। लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सुपर मार्केट स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामदेव पाल समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी अपने सिद्धांतों व विचारधारा के लिए जाने गए। उन्होंने सत्ता के लिए कभी इनसे समझौता नहीं किया। उनके जैसा प्रधानमंत्री अब देश को नहीं मिलेगा। नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, जिलामंत्री विवेक शुक्ल, नगर महामंत्री शशिकांत शुक्ल, नगर मंत्री प्रखर चौरसिया, विश्व प्रकाश पाठक, जिला मंत्री युवा मोर्चा मयंक पांडेय, नीलेश सचान, सुमित पांडेय, सुनील सिंह मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री को अर्पित किया श्रद्धासुमन
ऊंचाहार : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के कार्यकाल में भारत ने चतुर्दिक विकास किया। हिन्दी प्रवक्ता दुर्गेश चंद्र पांडेय ने अजट विहारी वाजपेयी की कविताएं सुनाई और उनके विचारों पर चर्चा की। व्यवस्था प्रमुख शशिभूषण मणि त्रिपाठी ने आभार जताया।