राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कार्यालय का शुभारंभ
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कार्यालय का शुभारंभ
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 09:25 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 09:25 PM (IST)
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कार्यालय का शुभारंभ
जागरण संवाददाता, वैनी (सोनभद्र) : विकासखंड नगवां के ग्राम पंचायत कोदई में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कार्यालय का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने फीता काटकर किया। यह गांव सुदूर जंगल क्षेत्र में है। वहां की महिलाएं आजीविका मिशन के कार्य से ब्लाक मुख्यालय 50 किलोमीटर का सफर कर आती हैं। कार्यालय खुलने पर मिशन से जुड़ी महिलाओं में हर्ष व्याप्त है। महिलाओं को समूह सखी बनाकर आर्थिक मदद की जा रही है ताकि महिलाएं अपने गांव में छोटे रोजगार शुरू कर जीविकोपार्जन कर सकें। इस अवसर पर सचिव रेनू सिंह, कोषाध्यक्ष कालिका देवी सहित समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें