विकास कार्यों में भ्रष्टाचार मिला तो तय होगी जिम्मेदारी : सांसद
सुलतानपुर: ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों पर अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी इस पर पैनी नजर रहेगी। भ्रष्टाचार मिला तो जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। ये बातें सांसद मेनका गांधी ने बुधवार को इसौली विधानसभा में आयोजित जन चौपाल में कहीं।
सांसद ने धनपतगंज के अतरसुमा कला में किसान कल्याण केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने पटना सैदखानपुर, खौशी मिश्र का पुरवा, अतरसुमा कला, कन्हई शुकुल का पुरवा, बघौना, देहली बाजार, श्रीराज देव इंटर कालेज ऐंजर में आयोजित जनचौपाल में लोगों की शिकायतें सुनीं और निस्तारण किया।
अमृत महोत्सव मनाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आइडिया की सराहना करते हुए कहा कि घरों पर तिरंगा फहराने से लोगों में आजादी की लड़ाई में बलिदान हुए लोगों के प्रति श्रद्धा व सम्मान बढ़ा है। धनपतगंज में किसान कल्याण केंद्र की स्थापना पर सांसद ने कहा कि इस केंद्र से किसानों को खेती किसानी की नई तकनीकों का ज्ञान होगा।
विधायक विनोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, विकास शुक्ल, शशिकांत पांडे, विजय सिंह रघुवंशी, अरुण द्विवेदी, अवध कुमार सिंह, उत्तम सिंह, प्रधान त्रिनेत्र पांडे, सोनू मिश्र, सुरेश सिंह मौजूद रहे।