Move to Jagran APP

तिरंगे के रंग से जगमगाए रेलवे स्टेशन

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फिरोजपुर रेलवे मंडल की ओर से फिरोजपुर मंडल में पड़ते रेलवे स्टेशनों केा रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:52 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:52 PM (IST)
तिरंगे के रंग से जगमगाए रेलवे स्टेशन
तिरंगे के रंग से जगमगाए रेलवे स्टेशन

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फिरोजपुर रेलवे मंडल की ओर से फिरोजपुर मंडल में पड़ते रेलवे स्टेशनों केा रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है और रेलवे के अधिकार में आने वाले रेलवे स्टेशनों, इंजनों, ट्रेन के कोचों, सरकारी भवनों, प्रतिष्ठानों, रेलकर्मियों के आवासों आदि पर तिरंगा फहराया जा रहा है।

loksabha election banner

इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल स्क्रीन, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से यात्रियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें राष्ट्र के सम्मान में घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

तिरंगा यात्रा निकाल लगाए इंकलाब जिंदाबाद के नारे संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय : जलालाबाद से पूर्व विधायक रमिदर आवला की अध्यक्षता में रविवार को कांग्रेस पार्टी के नेताओं व वर्करों ने लोगों के साथ मिलकर गुरुहरसहाय में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा कांग्रेस के दफ्तर राम चौक से शुरू होकर मैन बाजार से होती हुई गांव मोनके, गोलूका मौड़, लालचियां से होती हुई प्रगट सिंह गुरुद्वारा साहिब में जाकर समाप्त हुई, जहां पर कांग्रेसी नेताओं व वर्करों ने माथा टेका।

तिरंगा यात्रा का लोगों ने फूलों की वर्षा से स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में कांग्रेसी वर्करों, नेताओं व लोगों की तरफ से लगाए गए इंकलाब जिदाबाद व भारत माता की जय के जयकारों से पूरा गुरुहरसहाय गूंज उठा। यात्रा में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रमिदर आवला ने कहा कि यह आजादी हमें बड़े संघर्ष और सैकडों कुर्बानियों के बाद मिली है और हमें हमेशा बलिदानियों के सपनों को पूरा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी नेता, वर्करों एवं लोगों का धन्यवाद किया और उन्हें 75 वें आजादी दिवस की बधाई दी। इस मौके पर जोनी आवला, सचिन आवला, सुभाष पिडी, भीम कंबोज, डेविड कद, वेद प्रकाश, सुमित आवला, अमरीक सिधू, मेजर सिंह, विनोद, पिटू सोढी, लाडी भंडरी, रुपेश मोंगा, गगन गिल, मंगल सिंह, स्वर्ण सिधू व अन्य कांग्रेस वर्कर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.