जनादेश के साथ विश्वासघात के विरोध में धरना
भारतीय जनता पार्टी की ओर से रफीगंज अंचल कार्यालय स्थित धरनास्थल
जनादेश के साथ विश्वासघात के विरोध में धरना
जागरण टीम, रफीगंज/मदनपुर (औरंगाबाद) : जनादेश के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विश्वासघात के विरोध में भाजपा नेताओं ने शनिवार को रफीगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने की। उपाध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने भाजपा और जदयू के साथ वाले सरकार के लिए जनादेश दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान करते हुए बिहार के साथ छल करते हुए जंगलराज वाले दलों के साथ गठबंधन कर लिया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया है। समय आने पर कार्यकर्ता के साथ जनता माकुल जवाब देने के लिए कमर कस लिया है। जिला महामंत्री राकेश कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष बबल सोनी, उपाध्यक्ष नागेंद्र शर्मा, वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक चुन्नू शर्मा, गौ रक्षा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ योगी, कासमा मंडल के महामंत्री शिव नारायण साव उपस्थित रहे। उधर मदनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के वार मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया गया। सांसद सुशील कुमार सिंह उपस्थित हुए। संचालन महामंत्री संजय शर्मा ने की। सांसद ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार रंग बदलते रहते हैं। जनता ने भाजपा-जदयू को बहुमत दिया था। जनता के साथ सीएम ने विश्वासघात किया है। अगले चुनाव में जदयू का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि गरीबों के घर में गैस चूल्हा पर खाना बन रहा है। जनधन योजना के तहत खाता खुला, गरीबों को मुफ्त में राशन मिल रहा है। देश का हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। पूर्व मुखिया प्रफुल्ल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेंद्र कुमार सिंह, सुधीर सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कुंदन सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि नरेश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष औरंगजेब खान, भाजपा नेता सुधीर सिंह, लल्लू सिंह, सरफराज अहमद, महामंत्री जयराम सिंह, उमाकांत पाठक, अनिल ठकराल, राकेश सिंह, हरिद्वार सिंह चंद्रवंशी, नागेंद्र सिंह, अनिल कुमार उपस्थित रहे।