Move to Jagran APP

समाधान दिवस पर भूमि विवाद के सबसे अधिक मामले

शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्वक किया जाए निस्तारण

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 06:47 PM (IST)
समाधान दिवस पर भूमि विवाद के सबसे अधिक मामले
समाधान दिवस पर भूमि विवाद के सबसे अधिक मामले

समाधान दिवस पर भूमि विवाद के सबसे अधिक मामले

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने अपनी समस्या पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखी। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार ने थाना राबर्ट्सगंज पर जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान सबसे अधिक मामले भूमि विवाद संबंधी आए। एएसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाए। किसी भी मामले के निस्तारण के लिए शिकायतकर्ता को साथ लिया जाए ताकि निष्पक्ष कार्रवाई हो सके।

अनपरा थाने पर क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारियो को मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानों पर फरियादियों की समस्याओं को सुना।

राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारियो को मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.