Move to Jagran APP

प्रापर्टी टैक्स डिफाल्टरों की संपत्तियां होंगी सील, आज से चलेगा अभियान

नगर निगम की प्रापर्टी टैक्स विग अब प्रापर्टी टैक्स डिफाल्टरों की संपत्तियों को सील करेगी। इसके लिए शुक्रवार से सीलिग अभियान शुरू किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 09:41 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 09:41 PM (IST)
प्रापर्टी टैक्स डिफाल्टरों की संपत्तियां  होंगी सील, आज से चलेगा अभियान
प्रापर्टी टैक्स डिफाल्टरों की संपत्तियां होंगी सील, आज से चलेगा अभियान

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम की प्रापर्टी टैक्स विग अब प्रापर्टी टैक्स डिफाल्टरों की संपत्तियों को सील करेगी। इसके लिए शुक्रवार से सीलिग अभियान शुरू किया जाएगा। प्रापर्टी टैक्स की रिकवरी को लेकर नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में टैक्स विग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में निगमायुक्त ने बकाया प्रापर्टी टैक्स की रिकवरी करने और डिफाल्टरों की संपत्तियों को सील करने के आदेश दिए हैं। आगामी दो दिन में 25 से ज्यादा संपत्तियों को सील किया जा सकता है। 131 करोड़ टैक्स की हुई रिकवरी

loksabha election banner

नगर निगम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी (जेडटीओ) गुलशन सलूजा ने बताया कि इस वित्त वर्ष यानी एक अप्रैल से अब तक 131 करोड़ रुपये प्रापर्टी टैक्स की रिकवरी हो चुकी है। टैक्स जमा नहीं कराने वाले संपत्ति मालिकों को नोटिस पहले ही भेजे जा चुके हैं। टैक्स डिफाल्टरों की सूची भी तैयार की जा रही है।

बच्चों ने श्री कृष्ण की लीलाओं का किया मंचन

जासं, पलवल: दिल्ली पब्लिक स्कूल न्यू कालोनी के प्रांगण में बृहस्पतिवार को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन गायत्री मंत्र के साथ किया गया। बच्चों ने श्री कृष्ण के भजन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने जन्माष्टमी के पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और उनकी कृष्ण लीलाओं का मंचन किया। बच्चों ने गीत, संगीत के माध्यम से वातावरण को कृष्णमय बना दिया। बच्चों ने दही हांडी फोड़ कर श्री कृष्ण के नटखट बाल रूप की छवि प्रस्तुत की। विद्यालय के वाइस चेयरमैन एसपी लाल एवं चेयरपर्सन रानी लाल ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका नीलम ने बच्चों को श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों से सीख लेकर माता-पिता व बड़ों के प्रति आदर भाव रख कर्म की राह पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.