मुस्लिम भाईचारा हाथ में तिरंगा लेकर देगा एकजुटता का संदेश: वाहिद
। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आल इंडिया उलामा मशाईख बोर्ड की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
संवाद सहयोगी,मोगा
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आल इंडिया उलामा मशाईख बोर्ड की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बोर्ड के समस्त सदस्य हाथ में तिरंगा लेकर एकजुटता का संदेश देंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बोर्ड के जिला प्रधान सोनू वाहिद ने बताया कि हर बार गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, उसी कड़ी में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर समस्त भाईचारे के साथ मिलकर एक कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके उपरांत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मुस्लिम भाईचारे के लोग अपने अपने घरों पर झंडा फहराएंगे। उन्होंने सभी देशवासियों को अपील की है कि राष्ट्रीय ध्वज इस कदर फहराया जाए कि तिरंगा का सम्मान बरकरार रहने के इसका अपमान ना हो पाए।