Move to Jagran APP

...तो Mafia Atiq Ahmed का पूरा साम्राज्‍य ही खत्‍म हो जाएगा, प्रयागराज पुलिस की क्‍या है योजना

सूत्रों की मानें तो माफिया अतीक के भाई अशरफ ने कई बेनामी संपत्तियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। ये संपत्तियां किसके नाम पर है इस बारे में कुछ नहीं बता पाया था। यह भी नहीं बता पाया था कि किस जिले और राज्य में कहां संपत्तियां हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 02:35 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 02:35 PM (IST)
...तो Mafia Atiq Ahmed का पूरा साम्राज्‍य ही खत्‍म हो जाएगा, प्रयागराज पुलिस की क्‍या है योजना
माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ी हैं। अन्‍य प्रदेशों में बेनामी संपत्ति का पुलिस पता लगा रही है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। माफिया अतीक अहमद (Mafia Atiq Ahmed) की मुश्किलें कम नहीं होंगी। अब माफिया के साम्राज्य को पूरे तरीके से नेस्तनाबूत करने की तैयारी है। पुलिस अब प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही दूसरे राज्यों में भी अतीक की अवैध संपत्तियों को खंगालने में जुटी है। बेहद गोपनीय तरीके से इन संपत्तियों का पता लगाकर इनको भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जाएगा। इसके लिए पुलिस माफिया के उन खास करीबियों का पता लगा रही है, जिनको इन अवैध संपत्तियों के बारे में पता है।

loksabha election banner

गुजरात के अहमदाबाद में फ्लैट की जानकारी : पुलिस ने वर्ष 2020 में माफिया अतीक अहमद के खास गुर्गों को गिरफ्तार किया था तो उसी समय अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी मिलने शुरू हो गई थी। पता चला था कि अतीक अहमद की प्रयागराज के साथ कौशांबी, प्रतापगढ़, लखनऊ, फतेहपुर, कानपुर, सुल्तानपुर समेत अन्य जनपदों में संपत्तियां हैं। इसके अलावा माफिया की गुजरात के अहमदाबाद में फ्लैट की जानकारी पुलिस को मिली थी।

किसके नाम फ्लैट है, किसी को पता नहीं : माफिया से मिलने उसके गुर्गे अहमदाबाद जेल जाते थे तो उसी फ्लैट में रुकते थे। यह फ्लैट माफिया के नाम है या किसी और के नाम, इसका पता नहीं चल सका था। पुलिस ने उसके कई खास करीबियों से इस बारे में पूछा भी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। मुंबई, दिल्ली और गाेवा में भी बेनामी संपत्तियों की बात सामने का चुकी है। अब इन्हीं सभी बेनामी संपत्तियों का गोपनीय तरीके से पुलिस पता लगा रही है। साथ ही प्रदेश के अन्य जनपदों में उसकी अवैध संपत्तियों का भी ब्योरा एकत्र किया जा रहा है।

अशरफ से पूछताछ में पुलिस को खास जानकारी मिली थी : माफिया अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। सूत्रों की मानें तो उसने कई बेनामी संपत्तियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। हालांकि, बेनामी संपत्तियां किसके नाम पर है, इस बारे में वह कुछ नहीं बता पाया था। यह भी नहीं बता पाया था कि किस जिले और राज्य में कहां संपत्तियां हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.