Move to Jagran APP

प्रतिभा सिंह बोलीं - संगठन को कमजोर करने वालों को करेंगे पदमुक्त

Pratibha Singh प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि सगंठन को कमजोर करने की कोशिश करने वालों को पदमुक्त कर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं एक ऐसी विचारधारा है जो देश की एकता और अंखडता की रक्षा के लिए लड़ती रही है।

By Virender KumarEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 09:13 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 09:13 PM (IST)
प्रतिभा सिंह बोलीं - संगठन को कमजोर करने वालों को करेंगे पदमुक्त
प्रतिभा सिंह बोलीं - संगठन को कमजोर करने वालों को करेंगे पदमुक्त । जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। Pratibha Singh, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि सगंठन को कमजोर करने की कोशिश करने वालों को पदमुक्त कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने शिमला में जारी बयान में कहा कि कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं एक ऐसी विचारधारा है, जो देश की एकता और अंखडता की रक्षा के लिए लड़ती रही है। आरोप लगाया कि भाजपा देश व प्रदेश में ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए तैयार है। दावा किया कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा में मिल रहे भारी जनसमर्थन से साफ है कि लोग भाजपा की नीतियों व निर्णयों से परेशान हैंै। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर भाजपा कभी कोई बात नहीं करती। कांग्रेस ने इन दोनों मुद्दों पर प्रदेशभर में हल्लाबोल अभियान शुरू किया है। अभियान में भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा। यह अभियान सभी ब्लाक में 23 अगस्त तक चलेगा। कांग्रेस के सभी नेता, पदाधिकारी, अग्रणी सगंठनों व विभागों के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।

भाजपा के थे, भाजपा में चले गए

हिमाचल कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पवन काजल व लखविंद्र राणा दोनों ही भाजपा के थे। अब दोनों भाजपा में ही चले गए हैं। दोनों कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आए थे। पार्टी ने उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया। उन्हें कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा और जीत दिलवाई। पवन काजल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।

उन्होंने कहा कि दो नेताओं के कांग्रेस छोड़कर जाने से पार्टी खत्म नहीं हुई है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जीत की क्षमता रखने वाले और भी कई नेता हैं। उन्होंने विधायक लखविंद्र राणा के परिवारवाद के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। कहा-पार्टी छोडऩे के बाद परिवारवाद का आरोप लगाना ओछी राजनीति है।

संगठन को कमजोर करने की कोशिश करने वालों को पदमुक्त कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। भाजपा देश व प्रदेश में ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए तैयार है। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर प्रदेशभर में हल्लाबोल अभियान शुरू किया है। यह अभियान सभी ब्लाक में 23 अगस्त तक चलेगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह प्रदेश का दौरा करके लौटी हैं। प्रदेश में कहीं पर भी आम आदमी पार्टी का कोई प्रभाव नहीं है। कुछ लोग ही आप से जुड़े हैं। हिमाचल में हुए केजरीवाल व भगवंत मान के कार्यक्रम में बहुत कम लोग इन्हें सुनने पहुंचे। कांग्रेस के कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र में बहुत काम हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.