Move to Jagran APP

Azadi ka Amrit Mahotsav: 52 सेकेंड के लिए थम गया मुरादाबाद का पीलीकोठी चौराहा, गूंजा जन गण मन...

Azadi ka Amrit Mahotsav स्वतंत्रता दिवस को लेकर बीते एक माह से अमृत महोत्सव के तहत सभी विभागों की ओर से आयोजन किए जा रहे हैं। रविवार को पुलिस विभाग की ओर से पीआरवी तिरंगा रैली निकाली गई।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 08:41 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 08:41 PM (IST)
Azadi ka Amrit Mahotsav: 52 सेकेंड के लिए थम गया मुरादाबाद का पीलीकोठी चौराहा, गूंजा जन गण मन...
Azadi ka Amrit Mahotsav: राष्‍ट्रगान के बाद फायरब्रिगेड द्वारा पानी से बनाए तिरंगे को सलामी देते पुलिस अधिकारी। जागरण

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Azadi ka Amrit Mahotsav: आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव को लेकर लगातार आयोजन किए जा रहे हैं। रविवार को पीलीकोठी चौराहे पर यातायात रोककर पुलिस अफसरों ने राष्ट्रगान किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के वाहनों ने पानी की बौछार से तिरंगा बनाया। एडीजी राजकुमार (ADG Rajkumar) के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले पुलिस लाइन में पीआरपी वाहनों तिरंगा लगाकर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

loksabha election banner

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बीते एक माह से अमृत महोत्सव के तहत सभी विभागों की ओर से आयोजन किए जा रहे हैं। रविवार को पुलिस विभाग की ओर से पीआरवी तिरंगा रैली निकाली गई। पुलिस लाइन में एडीजी राजकुमार, डीआइजी शलभ माथुर (DIG Shalabh Mathur) के साथ ही एसएसपी हेमंत कुटियाल (SSP Hemant Kutiyal) ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके बाद सभी अफसर पीलीकोठी चौराहे पर सुबह 11 बजे पहुंचे। यहां पर 52 सेकंड के लिए यातायात को रोककर राष्ट्रगान किया गया। इस दौरान जो जहां पर वाहन खड़े थे,वहीं पर रोक दिए गए। राष्ट्रगान समाप्त होने पर अग्निशमन विभाग के वाहनों से पानी की बौछार करके तिरंगा बनाया गया।

चौराहे पर मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान एमएलसी गोपाल अंजान,एसपी यातायात अशोक कुमार,एसपी देहात विद्यासागर मिश्र,एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वेब ग्रीन का मुख्‍य द्वारा आकर्षण का केंद्र

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर वेब ग्रीन कालोनी में मुख्य द्वार से लेकर आवासों तक तिरंगा ही तिरंगा नजर आया। इस कालोनी में उत्साह और उल्लास गजब का छाया हुआ है। वेब ग्रीन कालोनी के लोग कई दिनों से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को मुख्य द्वार से लेकर गोल चक्कर और आवासों को तिरंगा से सजाया गया।

मुख्यद्वार के सामने बलिदानियों की प्रतिमाएं और बड़े आकार का भारतीय नक्शा भी लगाया गया है। मुख्य द्वार से घुसते ही राष्ट्रीय प्रेम की खुशबू में सराबोर वेब ग्रीन कालोनी थी। शाम ढलते ही आकर्षक रोशनी से कालोनी जगमग हो उठी। स्वतंत्रता दिवस पर भी ध्वजारोहण कालोनी के लोग करेंगे।

यही नहीं बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे हैं। कालोनी की महिलाओं ने वेब ग्रीन के क्लब में बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास कराने की जिम्मेदारी संभाली है। इस कालोनी में 170 घर हैं और सभी पर तिरंगा फहराया गया है। लोग बोले कि दीपावली की तरह कालोनी को रोशन किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.