Move to Jagran APP

सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में फरार आरोपित साढ़े तीन साल बाद गिरफ्तार

बुलंदशहर में 17 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर देने के मामले में साढ़े तीन साल से फरार चल रहे भगोड़ा घोषित आरोपित को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 09:46 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 09:46 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में फरार आरोपित साढ़े तीन साल बाद गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में फरार आरोपित साढ़े तीन साल बाद गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 17 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर देने के मामले में साढ़े तीन साल से फरार चल रहे भगोड़ा घोषित आरोपित को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल चार आरोपितों को बुलंदशहर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपित संजू फरार था। उस पर यूपी पुलिस की तरफ से 25 हजार का इनाम था। पांचों ने शराब के नशे में घिनौनी हरकत की थी। किशोरी, संजू की प्रेमिका थी और उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी।

loksabha election banner

डीसीपी अमित गोयल के मुताबिक संजू, देवली का रहने वाला है। स्नातक के बाद उसने निजी कंपनी में काम करना शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद ही नौकरी छोड़ दी थी और अपना डेयरी का व्यवसाय शुरू कर दिया था। 2004 में उसने शादी की थी। 2018 में वह एक किशोरी के संपर्क में आया और कुछ मुलाकातों के बाद वे करीबी दोस्त बन गए और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। उसके दोस्त भी किशोरी से मिलते थे। जनवरी 2019 में वह किशोरी और अपने दोस्तों के साथ एक तांत्रिक से मिलने बुलंदशहर गया था। वहां सभी ने नशे में धुत होकर एक के बाद एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देने पर सभी ने किशोरी की हत्या कर दी। किशोरी का शव खेत में मिला था। खून से सनीं ईंटें भी शव के पास पड़ीं थीं। घटना के बाद यूपी पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। कार्रवाई से डरकर संजू दिल्ली स्थित घर छोड़कर गुरुग्राम में रहने लगा। बुलंदशहर के कोतवाली सिटी थाने में उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज है। नहीं पकड़े जाने पर कोर्ट ने संजू को भगोड़ा घोषित कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.