Move to Jagran APP

Independence Day Celebration 2022 : पीलीभीत में गर्व से फहराया तिरंगा, दी सलामी, किया नमन

Pilibhit Independence Day Celebration पीलीभीत में स्वतंत्रता दिवस का पर्व गर्व के साथ मनाया गया। जहां सरकारी कार्यालयों सहित सभी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। वहीं अफसरों ने ध्वज को सलामी देकर बलिदानियों को नमन भी किया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 12:10 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 12:10 PM (IST)
Independence Day Celebration 2022 : पीलीभीत में गर्व से फहराया तिरंगा, दी सलामी, किया नमन
Independence Day Celebration 2022 : पीलीभीत में गर्व से फहराया तिरंगा, दी सलामी, किया नमन

पीलीभीत, जागरण संवाददाता। Pilibhit Independence Day Celebration 2022: पीलीभीत में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ जोर शोर से मनाई गई। सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं निजी भवनों पर जहां गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज  (National Flag) फहराया गया। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वजन को सम्मानित किया गया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए कई जगह पौधारोपण भी किया गया।

loksabha election banner

सोमवार को सुबह डीएम पुलकित खरे (Pilibhit DM Pulkit Khare) ने अपने शिविर कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।इसके बाद कलेक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके उपरांत गांधी सभागार (Gandhi Auditorium) में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वजन को सम्मानित किया। उन्होंने वाल्टन क्लब भवन पर ध्वजारोहण किया।

रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में पहुंचकर पौधरोपण किया। उधर, पुलिस लाइन में एसपी दिनेश कुमार पी (Dinesh Kumar P) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत सलामी दी। इस मौके पर एसपी ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।

सेवानिवृत्त उप निरीक्षक अजय पाल सिंह, उप निरीक्षक तेजपाल सिंह व यूपी डायल 112 के कालर अजीत सिंह यादव सम्मानित हुए। अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी तथा सभी सीओ व प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे।

जिला पंचायत भवन पर अध्यक्ष डा.दलजीत कौर ने ध्वजारोहण किया। विकास भवन पर सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने तिरंगा फहराया। नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन पर पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। सदर तहसील में एसडीएम योगेश गौड़ ने ध्वज फहराया।

बल्लभनगर स्थित शहीद पार्क में डीएम ने आजादी के संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। गैस चौराहा स्थित बलिदानी दामोदर दास के स्मारक पर भी पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया गया। जिला सहकारी बैंक में अध्यक्ष सुमन गंगवार ने झंडारोहण किया।

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानों तथा विकास खंड मुख्यालयों पर ब्लाक प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया। गोमती उद्गम स्थल सहित नदी के सभी 16 घाटों तथा निर्माणाधीन अमृत सरोवरों के तटों पर भी शान से तिरंगा फहराया गया। गांधी प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.