Move to Jagran APP

भागलपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमृत महोत्सव पर किया झंडोत्तोलन

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शाहकुंड प्रखंड के दीनदयालपुर शक्ति केंद्र अंतर्गत डोहराडीह गांव में देश की आजादी के लिए तन मन धन से संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी शीतल मौआर एवं ङ्क्षबदेश्वरी मौआर के आवास पर तिरंगा फहराया गया।

By Edited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 10:26 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 10:28 PM (IST)
भागलपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमृत महोत्सव पर किया झंडोत्तोलन
भागलपुर में अमृत महोत्‍सव के दौरान तिरंगा यात्रा।

संवाद सूत्र शाहकुंड: आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शाहकुंड प्रखंड के दीनदयालपुर शक्ति केंद्र अंतर्गत डोहराडीह गांव में शनिवार को देश की आजादी के लिए तन मन धन से संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी शीतल मौआर एवं ङ्क्षबदेश्वरी मौआर के आवास पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शाहकुंड प्रखंड भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री ललन झा के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया। 75 वाँ आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी के स्वजन सरयुग मौआर, शुभम कुमार, सत्यम कुमार, गंधर्व कुमार, प्रियांशु कुमार, पियूष कुमार, मयंक कुमार झा, एवं अंशु कुमार झा ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। भाजपा महामंत्री ललन झा ने कहा की डोहराडीह सहित पूरे शाहकुण्ड प्रखंड में 75 वाँ आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत दर्जनों घरों पर शान से तिरंगा फहराया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.