Move to Jagran APP

देशभक्ति से सराबोर हुआ शहर

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत स्कूली बच्चों सामाजिक संगठनों एवं पुलिस प्रशासन ने तिरंगा यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 05:53 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 05:53 PM (IST)
देशभक्ति से सराबोर हुआ शहर
देशभक्ति से सराबोर हुआ शहर

देशभक्ति से सराबोर हुआ शहर

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, बाजपुर : आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों एवं पुलिस प्रशासन ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान जय हिंद के नारे से पूरा शहर देश भक्ति से सराबोर हो गया।

शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली। यात्रा विद्यालय से बेरिया रोड होते हुए बाजपुर बाजार पहुंची। यहां से अनाज मंडी, रामराज रोड, कोतवाली से होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर यात्रा का समापन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता कुमारी ने कहा कि आज हम उन्नत भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी मना रहे हैं। इसकी संस्कृति, उपलब्धियों के शानदार इतिहास का सम्मान और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की पहल आजादी का अमृत महोत्सव सराहनीय कदम है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र शर्मा, चेतना गहलोत, शिवांगी चोपड़ा, श्रीनिवास जोशी, गौरव शर्मा, निर्मला भट्ट, दिनेश अधिकारी, ललित मोहन जोशी, केवल सिंह, वीरेंद्र सिंह मौजूद थे। इंटर कालेज के एनसीसी व एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी नगरपालिका के सहयोग से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इसकी शुरुआत पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने की। इसी प्रकार पुलिस प्रशासन ने भी स्कूली बच्चों के सहयोग से नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर जन-जागरूकता फैलाई। दोराहा में प्रदेश के बार्डर पर स्थित विकास भारती स्कूल के बच्चों ने भी पुलिस के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली, जिसका शुभारंभ विद्यालय के चेयरमेन संसार सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.