Move to Jagran APP

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : अखंड भारत का सपना होगा पूरा, भागलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का मौन जुलूस

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भागलपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। यहां के नेताओं ने सत्‍ता प्राप्ति के लिए विभाजन स्वीकार कर लिया। देश को त्रासदी झेलनी पड़ी। दो करोड़ लोग बेघर हो गए।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 08:25 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 08:25 AM (IST)
भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : अखंड भारत का सपना होगा पूरा, भागलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का मौन जुलूस
भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : भागलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का मौन जुलूस।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : 1947 में आज के दिन तक भारत अखंड था। अंग्रेजों के कुटिल चाल के चलते पहले पाकिस्तान को स्वतंत्रता दी गई, उसके बाद भारत को। भारत के नेताओं ने गद्दी के लिए विभाजन स्वीकार कर लिया, जिसके कारण देश को त्रासदी झेलनी पड़ी। करीब दो करोड़ लोग बेघर हो गए और आठ लाख से अधिक लोगों की हत्या हुई। संपत्ति की लूट के साथ-साथ कई ऐसी घटनाएं हुई, जो रोंगटे खड़ी कर देती हैं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर मौन जुलूस कार्यक्रम के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भारतवासी पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा गाते हैं। एक दिन अखंड भारत का हमारा सपना जरूर साकार होगा। पूर्व जिला अध्यक्ष हरवंश मणि सिंह ने कहा कि यह मानव इतिहास में सबसे बड़ी विभीषिका थी। विश्व के किसी भी त्रासदी में इतने लोगों ने कभी जान नहीं गंवाया। मौन जुलूस भगत सिंह चौक से निकाला गया। कार्यक्रम में नभय चौधरी, पवन मिश्रा, रोशन सिंह, दिलीप निराला, राजकुमार सिंह, राजीव तिवारी, संजय केजरीवाल, इंदु भूषण झा, प्‍यारे हिंद, राजेश टंडन, राज किशोर गुप्ता, दीपक शर्मा, अनुपलाल साह, प्रिंस मंडल, कार्यक्रम संयोजक नंदकिशोर हरि, ओम भास्कर, आलोक बंटू, जिया गोस्वामी, संदीप शर्मा, प्रिंस मंडल शामिल थे।

भाजपा ने मनाया देश विभाजन विभीषिका दिवस

बांका में भाजपा ने रविवार को देश विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाया। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष विकास कुमार स‍िंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन्ना के द्वि-राष्ट्र सिद्धांत के सामने आजादी के वक्त पूरी कांग्रेस पार्टी ने सरेंडर कर दिया। इस कारण भारत देश दो टुकड़ों बंट गया। इस बंटवारे के दौरान लाखों हिंदुस्तानी का खून बहा। बालात्कार, हत्या, लूट से देश तबाह कर दिया गया है। हजारों हजार लोग बेघर हो गए। भारत विरोधी इस दिवस को भाजपा कार्यकर्ता विभीषिका दिवस के रूप में मनाते हैं। इस मौके पर अजय कुमार दास, उगेंद्र मंडल, रामानंद चौधरी, रिपुसूदन स‍िंह, राजीव लोचन मिश्रा, मुकेश सिन्‍हा, पंकज घोष, दिगंबर यादव, सुनील चटर्जी, सत्यनारायण पंजियारा, निर्मल स‍िंह, आरके स‍िंह प्रमुख रुप से उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.