Move to Jagran APP

छापेमारी में समाहरणालय से फरार पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

फस्सिल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी से जुड़े मामले में फरार एक पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 06:54 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 06:54 PM (IST)
छापेमारी में समाहरणालय से फरार पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार
छापेमारी में समाहरणालय से फरार पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

छापेमारी में समाहरणालय से फरार पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

loksabha election banner

-कोर्ट से निर्गत हुआ था गैर जमानतीय गिरफ्तारी वारंट

जागरण संवाददाता,आरा: मुफस्सिल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी से जुड़े मामले में फरार एक पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पैक्स अध्यक्ष की गिरफ्तारी जिला समाहरणालय परिसर से हो सकी। पकड़े गए पैक्स अध्यक्ष मुफस्सिल थाना के खजुरियां गांव के निवासी है। कोर्ट से गैर जमानतीय गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। आरा टाउन थाना के बिंद टोली निवासी चन्द्रमा ठाकुर ने एक लाख रुपये की धोखाधड़ी एवं चेक बाउंस होने को लेकर साल 2014 में कोर्ट में केस किया था। 10 दिसंबर 2021 को कोर्ट ने गैर जमानतीय वारंट जारी हुआ था। 14 जनवरी 2022 को निगर्त वारंट थाने को प्राप्त हो गया था। लेकिन, गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। इस बीच पीड़ित ने भोजपुर एसपी से मिलकर गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई थी। इधर, गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे मुफस्सिल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि कोर्ट की नजरों में फरार पैक्स समाहरणालय परिसर में है। इसके बाद टीम भेजकर छापेमारी कराई गई। जिसके आधार पर पुलिस टीम समाहरणालय परिसर में पहुंच गई और पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही।

कोर्ट के समीप से फरार आरोपित पकड़ा गया

आरा: मुफस्सिल थाना पुलिस ने कोर्ट के समीप छापेमारी कर हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के मामले में फरार एक आरोपित को धर दबोचा। पकड़ा गया घनश्याम तिवारी चितकुंडी गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार चार माह पूर्व भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना घटित हुई थी। दोनों पक्ष से केस हुआ था। पूर्व में एक पक्ष के दो आरोपित जेल भेजे गए थे। इस बीच गुरुवार को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर धर दबोचा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.