Move to Jagran APP

Agra News: आगरा के पीएसी जवान हाथरस में ड्यूटी के दौरान छत से गिरने पर हुए घायल, उपचार के दौरान मौत

Agra News अलीगढ़ में पीएसी की 38वीं बटालियन में थी तैनाती। हाथरस में लगी थी ड्यूटी वहीं हुआ हादसा। शुक्रवार दोपहर आगरा पहुंचा पार्थिव शरीर। गांव में शाेक की लहर। दो साल पहले ही हुआ था विवाह। एक है छह महीने की छोटी बच्ची।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 01:43 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 01:43 PM (IST)
Agra News: आगरा के पीएसी जवान हाथरस में ड्यूटी के दौरान छत से गिरने पर हुए घायल, उपचार के दौरान मौत
Agra News: पीएसी जवान की पार्थिव देह को लेकर गांव पहुंचा पुलिस का वाहन।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सिकंदरा क्षेत्र के कीठम गांव निवासी 23 वर्षीय सतेंद्र कटारा पीएसी की 38 में बटालियन अलीगढ़ में तैनात थे। हाथरस में ड्यूटी के दौरान वे छत से गिर गए। गंभीर हालत में होने सिकंदरा क्षेत्र में स्थित रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार तड़के उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। स्वजन मृत्यु के कारणों की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

loksabha election banner

कीठम निवासी सतेंद्र कटारा वर्ष 2019 में पीएसी में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उनके भाई जितेंद्र ने बताया कि वर्तमान में सत्येंद्र की 38 में बटालियन अलीगढ़ में तैनाती थी। कुछ दिन पहले हाथरस के नगला बलना में उनकी ड्यूटी लगी थी। सत्येंद्र कटारा और उनके करीब 12 साथी एक घर में ठहरे हुए थे। 16 अगस्त की रात करीब 12:00 बजे स्वजन को फोन कर सूचना दी गई कि सत्येंद्र छत से गिरने से घायल हो गए हैं। साथी जवान उन्हें लेकर पहले हाथरस के एक हॉस्पिटल में गए।

वहां से सत्येंद्र को आगरा रेफर कर दिया गया। देर रात होने सिकंदरा क्षेत्र में स्थित रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार तड़के उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गई। सत्येंद्र के सिर में गंभीर चोट थी। दोपहर को शव लेकर स्वजन गांव में पहुंच गए हैं। वह प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। स्वजन का कहना है कि सत्येंद्र की मौत का कारण जानने के लिए उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

अबोध मान्या के सिर से उठा पिता का साया

सत्येंद्र कटारा की शादी 2 वर्ष पहले पिंकी से हुई थी। उनके छह माह की बेटी मान्या है। मान्या के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार में कोहराम मचा है पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मान्या अभी इससे अंजान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.