टिहरी झील में दिखा व्यक्ति का शव
देवीसौड़ पुल के निकट टिहरी बांध की झील में कूड़े-करकट के साथ एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 10:57 PM (IST)
टिहरी झील में दिखा व्यक्ति का शव
चिन्यालीसौड़ : देवीसौड़ पुल के निकट टिहरी बांध की झील में कूड़े-करकट के साथ एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही झील में एकत्र गंदगी को हटाने की मांग की है। उक्रांद नेता राकेश सेमवाल ने कहा कि झील में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया है। साथ ही कई मवेशियों के शव भी हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी से भागीरथी में जो गंदगी और कूड़ा गिर रहा है वह चिन्यालीसौड़ के पास झील में एकत्र हो रहा है। लेकिन, इसे हटाया नहीं जा रहा है। धरासू थानाध्यक्ष ऋतुराज ने कहा कि झील में शव दिखाई देने की सूचना मिली है। शव निकालने के लिए राज्य आपदा मोचन बल की टीम को सूचना दी गई। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें