Move to Jagran APP

Year Ender 2020: कोकिला बेन से लेकर अनुश्रुत तक, ये हैं साल 2020 के टॉप 5 वायरल वीडियो

इस लिस्ट में पहले नंबर पर कोकिला बेन का वीडियो है जो लॉकडाउन के दौरान बहुत पॉपुलर हुआ था। खासकर ट्विटर पर वीडियो ने धमाल मचा दिया था। इस वीडियो में कोकिला बेन राशि और गोपी बहू के सवांद को म्यूजिक कम्पोज कर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 04:29 PM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 04:59 PM (IST)
Year Ender 2020: कोकिला बेन से लेकर अनुश्रुत तक, ये हैं साल 2020 के टॉप 5 वायरल वीडियो
इस लिस्ट में पहले नंबर पर कोकिला बेन का वीडियो है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। साल 2020 सोशल मीडिया के लिए बेहद व्यस्तम प्लेटफॉर्म रहा है। इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते लोग लंबे समय तक अपने घरों में बंद थे। इस दौरान लोगों ने समय व्यतीत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इससे पहले भी  दुनियाभर से लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे, लेकिन कोरोना काल में लोगों की सक्रियता और बढ़ गई। इस साल कई हास्यास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वहीं, कई ज्ञानवर्धक और लोगों को जागरूक करने वाले वीडियो भी वायरल हुआ। हालांकि, वायरल वीडियो की लिस्ट बड़ी है। इनमें 5 वीडियो ऐसे रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए साल 2020 के टॉप 5 वायरल वीडियो के बारे में जानते हैं-

loksabha election banner

1. कोकिला बेन

इस लिस्ट में पहले नंबर पर कोकिला बेन का वीडियो है जो लॉकडाउन के दौरान बहुत पॉपुलर हुआ था। खासकर ट्विटर पर इस वीडियो ने धमाल मचा दिया था। इस वीडियो में कोकिला बेन, राशि और गोपी बहू के सवांद को म्यूजिक कम्पोज कर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया था और लोगों ने वीडियो के टैग लाइन रसोड़े में कौन था...को खूब शेयर किया था।

 

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Police (@mumbaipolice)

2. अनुश्रुत

सोशल मीडिया पर नवंबर महीने में एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा था कि एक बच्चे सैलून में हेयर कटिंग करने वाले को प्यार भरा धमकियां दे रहा है। यह वीडियो पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बहुत पॉपुलर हुआ था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने भी कोरोना से बचाव के लिए अनुश्रुत के वीडियो को शेयर किया था। इस वीडियो का पंच लाइन--- अरे मत करो... रहा।

3. सिख बच्चे का भांगड़ा डांस

सोशल मीडिया ट्विटर पर एक वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक सिक्ख लड़का पेट डॉग्स के साथ भांगड़ा डांस नजर करता आया। हालांकि, डॉग्स और बच्चे के बीच मेन गेट था। डॉगी बच्चे से चिढ़ रहा था और सिक्ख बच्चा भांगड़ा कर डॉगी को चिढ़ा रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। लोगों ने वीडियो को बहुत पसंद किया था।

4. शिवलिंग से लिपटा नाग

जब स्वर्ग और पृथ्वी एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं तो ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिलता है। यह बात परम सत्य है। इस वीडियो में में साफ़ देखा जा रहा है कि एक मंदिर में शिव जी की प्रतिमा के ऊपर नागदेव फन फैलाकर विराजमान है। यह नाग लगभग 5 फुट लंबा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ था।

5. penguin race on Phillip Island

इस लिस्ट में चौथे नंबर पेंग्विन रेस है, जिसका लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इस वीडियो को एंड्र्यू कॉटर ने शेयर किया है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि दरिया किनारे पेंग्विन्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही कॉटर ने एक अन्य वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कॉटर न डॉगीज का ऑनलाइन मीटिंग दिखाया है। एंड्र्यू कॉटर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.