दुनिया ने किया Liam Thomas की प्रतिभा को सलाम, वीडियो देख आंखें नम हो जाएंगी
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 4 हजार बार देखा गया है। वहीं 500 लोगों ने पसंद किया है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। यह वीडियो दिल को छूने वाला है। इस वीडियो में एक दिव्यांग खिलाड़ी ने जिस तरह से अपने जज्बे और प्रतिभा को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है। वह काबिलेतारीफ है। लोग दिव्यांग खिलाड़ी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी मैदान पर क्रिकेट मैच खेला जा रहा है।
यह मैच सामान्य टीमों के दरम्यां नहीं खेला जा रहा है, बल्कि दिव्यांग टीमों के बीच खेला रहा है और ब्रिटेन की टीम गेंदबाजी कर रही है। गेंदबाज छोटे रन-अप के साथ गेंद को फेंकता है। गेंद पैर के पास जाकर गिरती है, जिसे बल्लेबाज हल्के हाथों से केवल दिशा भर दे देता है और गेंद स्कावर लेग के रास्ते सीमा रेखा पर पहुंचती है। उस समय Liam Thomas कृत्रिम पांव के साथ चीते की तरह दौड़कर सीमारेखा के पास गेंद को सफाई से क्षेत्ररक्षण कर गेंद को कीपर को देता है। इस दौरान Liam Thomas का कृत्रिम पांव मैदान में ही गिर जाता है।
हालांकि, Liam Thomas को इसका खास असर नहीं पड़ता है और एक पांव पर दौड़कर अपने कृत्रिम पांव को लगाता है। यह देख साथी खिलाड़ी दौड़कर आता है और Liam Thomas को शाबाशी देता है। इस वीडियो को भले ही कम लोगों ने देखा है, लेकिन वीडियो प्रेरणादायक है। इस वीडियो से यह प्रेरणा मिलती है कि परिस्थिति कैसी भी हो, इंसान को कभी हार नहीं मानना चाहिए।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 4 हजार बार देखा गया है। वहीं, 500 लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर न केवल की तारीफ की है, बल्कि उनके हौसलों को नमन भी किया है।
Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।