Move to Jagran APP

आखिर क्यों यहां आत्महत्या करने से पहले कब्र में सोती हैं महिलाएं

जापान में बना ये ग्रेव क्लासरूम आत्महत्या की इच्छुक महिलाओं की क्लास लेता है। आइये आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 01 Mar 2017 09:42 AM (IST)Updated: Thu, 02 Mar 2017 08:59 AM (IST)
आखिर क्यों यहां आत्महत्या करने से पहले कब्र में सोती हैं महिलाएं
आखिर क्यों यहां आत्महत्या करने से पहले कब्र में सोती हैं महिलाएं
अक्सर अपने जीवन से निराश होकर इंसान के मन में आत्महत्या करने का विचार आ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जापान में एक जगह ऐसी भी है जहां आत्महत्या करने से पहले ही क्लास ली जाती है। जी हां, जापान में बना ये ग्रेव क्लासरूम आत्महत्या की इच्छुक महिलाओं की क्लास लेता है। आइये आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है।
ये ग्रेव क्लासरूम खुले मैदान में बनाया गया है। जो महिलाएं आत्महत्या करने की इच्छुक होती हैं वो यहां आती हैं उन्हें मौत के दर्शन करवाये जाते हैं। यह ग्रेवयार्ड क्लासरूम 30 साल के लियू तेजी के द्वारा चलाया गया था। दरअसल, लियू के पति ने 3 साल पहले उन्हें छोड़ दिया था तो उन्होंने आत्महत्या करने के बारे में सोचा लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उनके जैसे रोज कई महिलाएं जब अपने जीवन से परेशान हो जाती होंगी तो उनके मन में भी आत्महत्या का विचार आता होगा।
उनके मन में विचार आया कि ऐसी महिलाओं के लिए क्यों न एक ग्रेव क्लासरूम बनाया जाये। इस क्लास में महिलाओं को कहा जाता है कि वह खुद को बिना दुनिया के सोचें। यहां पर महिलाओं को मिट्टी से पूरी तरह से ढक दिया जाता है और फिर उन्हें मौत का अनुभव करवाया जाता है। महिलाएं इस बारे में सोचकर ही डर जाती है। ऐसे में वे जिंदगी जीने में सफलता हासिल कर लेती हैं।  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.