कांच की समझ कर जिसे बेचने गर्इ वो अंगूठी थी हीरे की, मिले 900 के बदले 68 करोड़
एक महिला के पास 30 साल से अंगूठी थी जिसमे लगे नग को वो कांच समझती रही आैर हाल में उसे बेचने पहुंची तो पता चला कि उसमेंं 68 करोड़ का हीरा जड़ा है।
900 की अंगूठी 68 करोड़ में बिकी
करीब 30 साल पहले एक युवती को उसकी मां ने सेल से 10 पाउंड यानी 925 रुपये की एक अंगूठी खरीद कर गिफ्ट की थी। बीते 15 साल से उसने ये अंगूठी पहनी भी नहीं थी। एक दिन बहुत जरूरत पड़ने पर उसने सोचा कि उसे अंगूठी बेच देनी चाहिए आैर वह उसे लेकर ज्वेलरी शाॅप में पहुंची। अंगूठी देखने के बाद ज्वैलर ने बताया कि उसमें जड़े जिस नग को वो नकली आैर कांच का समझ रही थी वो वास्तव में कीमती हीरा है। इसके बाद जब उसे नीलाम किया गया तो नग की बोली 740,000 पाउंड यानि 68 करोड़ रुपये लगार्इ गर्इ।
ठगी में पैसे गंवाने के चलते बेचना चाहा
दरसल पश्चिम लंदन के ट्विंचनम में रहने वाली डेब्रा गोडार्ड नाम की 55 साल की महिला की मां ठगी का शिकार होकर काफी रकम गंवा बैठीं। एेसे में अपनी हालिया जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने ये अंगूठी बेचने के विचार किया। द सन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक डेब्रा को अंदाजा भी नहीं था कि वो इसकी वजह से मालामाला होने वाली हैं। ये तो ज्वेलर ने ही उन्हें बताया कि अंगूठी में लगा नग 6.27 कैरेट हीरा है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद हैरान ज्वेलरी शाॅप वाले ने उनसे पूछा कि क्या वो जानती हैं कि वो क्या बेच रही हैं। ये बेशकीमती हीरा है इसकी जानकारी मिलने से वो खुशी से फूली नहीं समा रही थीं।
अच्छे कर्मों का फल
अंगूठी की कीमत पता चलने के बाद डेब्रा ने इसे नीलाम करने का फैसला किया। आैर नीलाम घर सूदबी की मदद ली। 68 करोड़ में नीलाम होने के बाद डेब्रा के पास नीलामी की कीमत और टैक्स जमा करने के बावजूद लगभग 40 करोड़ रुपये मिले। कर्इ चैरिटी कामों के साथ जुड़ी होने के अलावा डेब्रा करीब 20 अनाथ बच्चों की अपने घर में देखभाल भी करती हैं। इसीलिए वे इन पैसों को अपने अच्छे कामों का फल मानती हैं। फिल्हाल बच्चों की बेहतर व्यवस्था आैर कुछ रकम बचत में डालने के बाद वे अपनी मां के साथ बारबोडास आैर वागेस में छुट्टियां मनाने भी गर्इं।