Move to Jagran APP

मानो या ना मानो पर यहां शाॅर्क को निगल गर्इ मछली!

आप को हमारी बात पर यकीन नहीं हो रहा तो खबर के साथ ये वीडियो देख लीजिए जिसने सोशल मीडिया पर इन दिनों कब्जा जमा रखा है।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 25 Jul 2018 12:23 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jul 2018 12:23 PM (IST)
मानो या ना मानो पर यहां शाॅर्क को निगल गर्इ मछली!
मानो या ना मानो पर यहां शाॅर्क को निगल गर्इ मछली!

शाॅर्क बनी मछली का शिकार 

loksabha election banner

आप ने शायद ही कभी पढ़ा या सुना होगा कि किसी मछली ने शाॅर्क का शिकार कर लिया हो। वो शाॅर्क जिसके नाम से ही बड़े बड़े सूरमाआें के पसीने छूट जाते हैं। अब अमेरिका के फ्लोरिडा से सामने आये इस एक वीडियो को देख कर आपको मानना पड़ेगा की कभी कभी दुनिया में एेसी अनोखी बातें भी हो जाती हैं। इस वीडियो में साफ दिखार्इ दे रहा है  कि कुछ मछुआरों के देखते देखते एक विशाल मछली ने उनके कांटे में फंसने जा रही शार्क को निगल लिया। 

खुद मछुआरों की कंपनी ने जारी किया वीडियो

ये वीडियो किसी आम इंसान ने नहीं बल्कि मछुआरों को मछलियां पकड़ने के लिए किराये पर नावें उपलब्ध कराने वाली एवरग्लेड्स फिशिंग कंपनी ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के अपने पेज पर जारी किया है। इसमें लगभग 500-पौंड वज़न वाली गोलियाथ ग्रुपर, जिसे ज्यूफिश भी कहते हैं, मछुआरों के कांटे समेत तीन फुट लम्बी शार्क को निगलते हुए साफ नज़र आ रही है।.न्यूज़वीक में दी गर्इ खबर के मुताबिक यह घटना एवरग्लेड्स शहर के तट पर  गल्फ ऑफ मैक्सिको के निकट हुई है। यह वीडियो टूर गाइड जिमी व्हीलर ने रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो को अब तक 80,000 से ज़्यादा बार लोग देख चुके हैं  है, और ढेरों कमेंट भी किए गए हैं। 

संरक्षित प्रजाति की है मछली 

वीडियो के अनुसार मछुआरे कुछ मिनट तक गोलियाथ ग्रुपर नाम की इस मछली के साथ जूझते रहे, जब तक करीब 10 मिनट बाद उसने उनके कांटा और शार्क को उगल नहीं दिया। बाद में मछुआरों ने भी इस विशेष शार्क को छोड़ दिया। खबर में बताया गया है कि तेजी से घटती जनसंख्या के चलते फ्लोरिडा में गोलियाथ ग्रुपर को 1990 से ही संरक्षित प्रजाति का दर्जा मिला हुआ है,इसीलिए इनका शिकार नहीं किया जाता। इस मछली को समुद्र का कचरा साफ करने वाली मछली के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यह सब कुछ खा जाती हैं, जैसे शार्क तक। ये काफी विशाल होती  हैं आैर एक पूर्ण विकसित गोलियाथ ग्रुपर 8 फीट तक लंबी हो सकती है जबकि इसका वजन करीब 57 स्टोन तक हो सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.