ओडिशा के एक घर में निकला दो-मुंहा सांप, वीडियो देख आपके रोंगटे हो खड़े जाएंगे
ऐसी धारणा है कि घर में दो मुंहे साप रखने से लोग लखपति बनते हैं। इसलिए लोग अपने घरों में इसे रखते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें दुनियाभर की अजीबोगरीब चीजें और हैरतअंगेज कारनामे दिखते हैं। कुछ हंसाते तो कुछ रुलाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं, जिन्हें देख लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि फर्श पर दो-मुंहा सांप रेंग रहा है। इस सांप को देख आपके रोंगटे हो खड़े जाएंगे। हालांकि, कई मौके पर तस्कर लोग इसकी तस्करी के लिए घर में इसे पालते हैं, क्योंकि अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी मुंह मांगी कीमत मिलती है।
A rare wolf snake with two fully formed heads was rescued from a house in the Dehnkikote Forrest range of Keonjhar district in Odisha.
Later released in Forests. pic.twitter.com/7fE0eMciEB — Susanta Nanda IFS (@susantananda3) May 7, 2020
इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ओडिशा में क्योंझर जिले के देहानिकोटे फॉरेस्ट रेंज के एक घर से वोल्फ प्रजाति के दोमुंहे साप को बचाया गया। इस साप को Lycodon भी कहा जाता है। बाद में इसे जंगल में छोड़ दिया गया।
वीडियो को 17 हजार लोग देख चुके हैं
सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 17 हजार लोग देख चुके हैं और 1600 लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 388 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि 75 लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने आश्चर्य प्रकट किया है।
एक यूजर ने लिखा है-इस सांप को रखने से लोग लखपति बनते हैं
एक यूजर श्री ने लिखा है-सर, ऐसी धारणा है कि घर में दो मुंहे साप रखने से लोग लखपति बनते हैं। इसलिए लोग अपने घरों में इसे रखते हैं। कुछ तस्कर इसे लाखों में बेचते हैं। एक अन्य यूजर ने हंसते हुए लिखा है- किस सिर से निर्णय लिया जाता है, ये सोचने वाली बात है? एक अन्य यूजर अंशुला ने लिखा है- यह तो सांप बिल्कुल नहीं दिखता है- इसका सिर तो बिच्छू की तरह है।