स्वमिंग प्रतियोगिता में तैराक ने की ऐसी बेईमानी, वीडियो देख-हंसते-हसंते लोट-पोट हो जाएंगे
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी खेल परिसर में स्वमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां की गई है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसे देख आप हंसते-हसंते लोट-पोट हो जाएंगे। इस वीडियो में जिस तरह से तैराक ने बेईमानी की है, वह बेहद हास्यास्पद है। हालांकि, जीतने का यह तरीका बिल्कुल गलत है।
You can’t win unless you learn how to win😂😂 pic.twitter.com/ILoMdN6uaN
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 26, 2020
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी खेल परिसर में स्वमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां की गई है। लाउड स्पीकर के साथ कमेंट्री की भी व्यवस्था की गई है। लोग इस दौड़ को देखने के लिए भी आए हैं। साथ ही कई प्रतिभागी नेट प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। सभी तैराक भी तैयार हैं।
इस बीच रेफरी ने सिटी बजाकर स्वमिंग प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसके बाद सभी तैराक ने एक साथ डाइव लगाकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ चला। लोग ताली और सिटी बजाकर उनका मनोरंजन कर रहे थे। तभी एक प्रतिभागी की नजर मंजिल की ओर पड़ी तो उसे लगा कि शायद इस चाल में वह कभी विजेता नहीं पाएगा।
इसके बाद वह शॉट कट रास्ता अपनाता है और स्वमिंग पूल से निकलकर मंजिल पाने के लिए दौड़ लगाता है। जब उसे ऐसा लगता है कि वह अब मंजिल पर पहुंच जाएगा तो फिर स्वमिंग पूल में कूदकर तैरने लगता है। इस बार उसे कामयाबी मिल जाती है और वह विजेता बनता है। सभी लोग उसकी बेईमानी को देखकर हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं।
वीडियो को वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जब तक यह सीख नहीं जाते हो कैसे जीता जाता है तब तक आप गेम जीत नहीं सकते हैं। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 12 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।