छोटे हाथी को आया गुस्सा तो कजन को ऐसे सिखाया सबक, वीडियो देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी तालाब के किनारे दो छोटे हाथी खेल रहे हैं। दोनों खेलते-खेलते एक नाले के किनारे पहुंच जाते हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको अपना बचपन याद आ जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के वीडियो शेयर हो चुके हैं, लेकिन इस बार यह वीडियो छोटा हाथी का है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी तालाब के किनारे दो छोटे हाथी खेल रहे हैं। दोनों खेलते-खेलते एक नाले के किनारे पहुंच जाते हैं।
In mischievous play elephant calves are unbeatable 😊 pic.twitter.com/wflakg7skQ
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 25, 2020
उस समय दोनों नाले को पार करने से गुरेज करते हैं, लेकिन तभी छोटे हाथी के मन में शरारत सूझती है और वह अपने कजन को सबक सिखाना चाहता हैं। शायद ऐसा भी हो सकता हैं कि छोटे हाथी को घर की कोई बात याद आ गई हो कि घर पर तुम मेरी खबर लेते रहते हो। आज मैं तुम्हारी खबर लेने वाला हूं। यह सोच वह पीछे हट जाता है।
इसके बाद जैसे ही उसका कजन नाले की दूसरी ओर खड़ा होता है। तभी छोटा हाथी उसे जोर से धक्का देकर पानी में गिरा देता है। इसके बाद वह वहां से रफूचक्कर हो जाता है। वन्य विभाग कर्मचारी उस हाथी को पानी से बाहर करते हैं। इस तरह का एक और वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें नन्हा हाथी अपने कजन को पानी में धकेलना चाहता हैं लेकिन बड़े का वजन अधिक होने और खुद मासूम होने की वजह से वह इसमें सफल नहीं हो पाता है।
वीडियो को वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने social मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- शरारती खेल में हाथी के बच्चे को कोई हरा नहीं सकता है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 63 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।