चूहे ने गाया फ्रेडी मरकरी का ऐसा गाना, वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने हंसते हुए लिखा है- किसने ऐसा कर दिया? गाने को बजने दो।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप न केवल हंस पड़ेंगे, बल्कि वीडियो को बार-बार देखेंगे। इस वीडियो में चूहे की सिंगिंग टोन देखने लायक है। लोग चूहे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक चूहा एक पहाड़ के सबसे ऊपर खड़े होकर फ्रेडी मरकरी के गाने को गा रहा है। जब लोग उसके गाने को दोहराता है तो वह आश्चर्य में इधर-उधर देखता है। इसके बाद वह फिर गाता है। जब लोग उसके गाने को फिर से दोहराता है तो वह उत्साहित हो जाता है। इसके बाद चूहा मन मस्त होकर फ्रेडी मरकरी का गाना शुरू कर देता है, जो निम्न है-
Who did this? 😂
Sound on pic.twitter.com/VgtmySkR5P— Buitengebieden (@buitengebieden_) May 25, 2020
Ay-oh (Ay-oh)
Ay-oh (Ay-oh)
Ay-oh (Ay-oh)
Ay-oh (Ay-oh)
Ay-oh (Ay-oh)
Ay-oh(Ay-oh)
Ayyyyy-oh (Ayyyyy-oh)
Ay-oh (Ay-oh)
Ay-oh (Ay-oh)
De-da-di-da-di-da-di-de-do (De-da-di-da-di-da-di-de-do)
De-do (De-do)
De-do (De-do)
Alright (Alright)
वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है
इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने हंसते हुए लिखा है- किसने ऐसा कर दिया? गाने को बजने दो।
इस वीडियो को 3 लाख लोग देख चुके हैं
Buitengebieden के इस वीडियो को अब तक 3 लाख 48 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने लाइक और लगभग 3 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है। वहीं, 184 लोगों ने अब तक कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने चूहे की तारीफ की है।
एक अन्य यूजर Nightingale ने लिखा है- जबरदस्त! इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया। जबकि एक अन्य यूजर Norm Sufrin ने लिखा है- काबिलेतारीफ है। एक अन्य यूजर Frankie ने लिखा है-ऑल राइट। हालांकि, इस वीडियो को एडिट कर बनाया गया है, लेकिन वीडियो एडिटिंग जबरदस्त है। कई लोगों ने इस एडिटिंग की कॉपी भी की है और वीडियो को बास्केट बॉल मैच के स्टेडियम में लगे स्क्रीन पर दिखाया है।