Move to Jagran APP

WATCH Coronavirus Lockdown Party Viral Video: लॉकडाउन में लोगों ने की ऐसी पार्टी, वीडियो देख आप हो जाएंगे हैरान

इस पार्टी में कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए सभी सावधानियों का ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए लोग मास्क पहने हैं सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 11:54 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 05:21 PM (IST)
WATCH Coronavirus Lockdown Party Viral Video: लॉकडाउन में लोगों ने की ऐसी पार्टी, वीडियो देख आप हो जाएंगे हैरान
WATCH Coronavirus Lockdown Party Viral Video: लॉकडाउन में लोगों ने की ऐसी पार्टी, वीडियो देख आप हो जाएंगे हैरान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना महामारी के बीच कई देशों में संक्रमितों की संख्या में कमी आने से खुशी की लहर है। कई देशों में लॉकडाउन को हटा लिया गया है। इस वायरस से बचने की नई-नई तरकीब भी ढूंढी जा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस हैरानी में आप यह सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे कि क्या वाकई में आने वाले समय में हमें इस तरह जीवन गुजारने होंगे।

loksabha election banner

इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक पुल के नीचे कुछ लोग जमकर पार्टी कर रहे हैं। हालांकि, यह पार्टी आम दिनों की तरह नहीं है, बल्कि सबसे अलग है। इस पार्टी में कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए सभी सावधानियों का ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए लोग मास्क पहने हैं, सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। गाने बज रहे हैं और रैपर को बुलाया गया है। आग की लपटें भी साउंड के साथ उठ रही हैं।

इस पार्टी की सबसे मजेदार बात यह है कि पार्टी में लोगों के बीच सामाजिक दूरी है। इसके लिए रस्सी से जगह को कवर किया गया है। इसके बाद रस्सी की मदद से वर्गाकार कई बॉक्स बनाए गए हैं। इस बॉक्स में रहकर लोग पार्टी एन्जॉय कर रहे हैं। कोई व्यक्ति अपने बॉक्स से बाहर नहीं आ रहा है। इस पार्टी में महिलाएं और पुरुष दोनों हैं। जबकि कुछ लोग जिन्हें पार्टी में जगह नहीं मिली है, वे सामाजिक दूरी रखकर पार्टी को एन्जॉय कर रहे हैं।

वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है

इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- नई दुनिया में आपका स्वागत है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 20 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.