व्यक्ति ने पेश की मानवता की मिसाल, चिड़ियों को पिंजरे से किया आजाद
एक दिन जब शिकारी चिड़ियों को बेचने शहर जाता है तो उस दिन कुदरत की मेहरबानी न केवल उस शिकारी पर होती है बल्कि उन चिड़ियों पर भी होती है जो पिंजरे में कैद हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप कह उठेंगे भई वाह! यह वीडियो वाकई दिल छूने वाली है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा हैं कि एक शिकारी अपनी रोजी-रोटी के लिए जंगल में चिड़ियों को पकड़ता है और उसे शहर में जाकर बेच देता है।
This man is buying birds just to set them free 💕💕💕 pic.twitter.com/QURo5BZRBB
— Akki (@akkitwts) June 24, 2020
एक दिन जब वह चिड़ियों को बेचने शहर जाता है तो उस दिन कुदरत की मेहरबानी न केवल उस शिकारी पर होती है, बल्कि उन चिड़ियों पर भी होती है, जो पिंजरे में कैद हैं। तभी उसी रास्ते से एक व्यक्ति अपनी चार चक्के वाली गाड़ी के साथ गुजरता है, जिसकी नजर पिंजरे में बंद चिड़ियों पर पड़ती है। यह देख वह व्यक्ति भावुक हो जाता है और गाड़ी को साइड में खड़ी कर शिकारी को आवाज लगाता है।
शिकारी गाड़ी वाले व्यक्ति के पास जाता है तो वह व्यक्ति बोलता है कि इन सब को आजाद कर दो, मैं तुम्हें पैसे देता हूं। तब वह शिकारी कहता है कि अगर यह नेक काम आप ही करें तो बेहतर होगा। शिकारी की बात सुनकर वह व्यक्ति उसके पिंजरे में रखे सभी चिड़ियों को एक-एक कर आजाद कर देता है। जबकि शिकारी को उसकी कीमत भी देता है।
वीडियो को अक्की ने ट्विटर पर शेयर की है
इस वीडियो को अक्की ने ट्विटर पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- इस व्यक्ति ने चिड़ियों को केवल आजाद करने के लिए ख़रीदा है। अक्की के इस वीडियो को अब तक 4 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और 2 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 3 सौ से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किए हैं। इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। साथ ही व्यक्ति की भी खूब तारीफ की है।