Move to Jagran APP

लड़कों ने चलती रेल की पटरी पर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख-आपकी सांसें अटक जाएंगी

इस वीडियो में साफ़ देखा रहा है कि कुछ लड़के रेल पटरी के सामने स्टेकबोर्ड से स्केटिंग कर रहे हैं। इसके लिए वे लोग रेल के आने का इंतजार कर रहे हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 05:42 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 05:42 PM (IST)
लड़कों ने चलती रेल की पटरी पर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख-आपकी सांसें अटक जाएंगी
लड़कों ने चलती रेल की पटरी पर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख-आपकी सांसें अटक जाएंगी

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में कुछ लड़के अपनी जान की जरा भी परवाह नहीं करते हैं। फेमश होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई खतरनाक वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसे देख सांसें हलक में अटक जाती हैं। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में लड़के जिस तरह के खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं, वह बेहद डरावना है। लोगों को इस तरह के स्टंट करने से बचना चाहिए। यह जानलेवा साबित हो सकता है।

loksabha election banner

इस वीडियो में साफ़ देखा रहा है कि कुछ लड़के रेल पटरी के सामने स्टेकबोर्ड से स्केटिंग कर रहे हैं। इसके लिए वे लोग रेल के आने का इंतजार कर रहे हैं। उस पटरी के साथ एक ढ़लान है, जिस पर ये लड़के स्केटिंग कर रहे हैं। उसी समय बहुत ही तेज़ रफ्तार से रेल आती है। इसके साथ उन लड़कों का खतरनाक स्टंट शुरू हो जाता है। वे स्टेकबोर्ड के सहारे पटरी पर चले जाते हैं।

इस क्रम में एक लड़के का स्टेकबोर्ड पटरी पर लड़खड़ाने से छूट जाता है। उस समय वह बाल-बाल बचता है। यह क्रम चलता रहता है। जबकि उन्हें मौत की जरा भी परवाह नहीं है। कई अवसर पर उनकी जान बचती है और कोई अप्राकृतिक घटना नहीं घटती है। आप सब इस तरह का स्टंट बिल्कुल न करें, यह जानलेवा हो सकता है।

वीडियो को because men live less ने शेयर किया है

इस वीडियो को because men live less ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 5 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और 10 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 3500 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.