लॉकडाउन में लड़के ने की ऐसी एक्सरसाइज, वीडियो देख आप भी कहेंगे कल मैं भी...
इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ऐसे कैसे हो सकता है?
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी कह उठेंगे कि कल से मैं भी कोशिश करूंगा। इस वीडियो में लड़के ने जिस तरह की एक्सरसाइज की है, वो काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक लड़का अपने घर पर स्किपिंग कर रहा है। वह स्किपिंग ( रस्सी कूदना ) औरों की तरह नहीं कर रहा है, बल्कि आला दर्जे की स्किपिंग कर रहा है।
No way! 😱 pic.twitter.com/I6ODYqAF9y
— Buitengebieden (@BuitengebiedenB) May 19, 2020
वह कई हैरतअंगेज स्किपिंग स्टेप्स करता है
इस एक्सरसाइज में उसकी फुर्ती देखने लायक है। वह पहले स्किपिंग रोप को हाथ में लेकर कुछ सेकंड के लिए खड़ा होता है। मानो, वह अपना ध्यान एकाग्र कर रहा हो। इसके बाद स्किपिंग शुरू करता है। इसमें पहले वह नार्मल स्किपिंग करता है। इसके बाद दोनों हाथों पर खड़ा हो जाता है और फिर एंटी क्लॉक वाइज स्किपिंग करने लगता है। इस दौरान वह कई हैरतअंगेज स्किपिंग स्टेप्स करता है, जिन्हें देख आप हैरान हो जाएंगे। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है। जब वह स्किपिंग टास्क पूरा कर लेता है तो खुशी में 'यस' कहता है।
वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है
इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ऐसे कैसे हो सकता है? इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 11 हजार लोग देख चुके हैं और 474 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 94 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि 18 लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने लड़के की जमकर तारीफ की है।
स्किपिंग का यह अलग स्तर है
एक अन्य यूजर Pankaj Thapliyal ने आश्चर्य प्रकट करते हुए लिखा है- स्किपिंग का यह अलग स्तर है। जबकि एक अन्य यूजर LittleDonnyTrump ने मजाकिया अंदाज में लिखा है- मैं भी इसे कर सकता हूं, लेकिन मुझे डायरिया बीमारी है।