मिनी डॉक्टर ने अपने पिता का किया इलाज, वीडियो देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे
इस वीडियो में नन्हे बालक ने जिस तरह से डॉक्टर की भूमिका निभाई है उसे देखकर आपको हैरानी होगी।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: कोरोना वायरस महामारी के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में नन्हे बालक ने जिस तरह से डॉक्टर की भूमिका निभाई है, उसे देखकर आपको हैरानी होगी। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति अपने बेटे के साथ है, जो डॉक्टर की लैब कोट में है। इस छोटे उस्ताद ने चश्मा भी लगा रखा है।
This father and son moment 😊
The mini doctor and his patient. pic.twitter.com/QFN04v4cev— Buitengebieden (@BuitengebiedenB) May 20, 2020
यह वीडियो बहुत ही मजेदार है
इसके बाद वह अपने पिता यानी मरीज से पहले नाम फिर उनकी समस्या के बारे में पूछता है। तब उसके पिता नाम और अपनी परेशानी बताता है। इसके बाद मिनी डॉक्टर अपने स्टैथोस्कोप से चेक करता है। इसके लिए वह मरीज को खांसने के लिए कहता है। जब मरीज खांसता है तो वह चौंक जाता है। ऐसा हाव-भाव बनाता है, जैसे कि कोई बड़ी बीमारी लग गई है।इसके बाद मरीज डॉक्टर से पूछता है कि मुझे क्या हुआ है? तब मिनी डॉक्टर कहता है कि डरने की कोई बात नहीं है, दवा लिखकर देता हूं, इसे रोजाना समय पर लेते रहना है। जल्द ही ठीक हो जाएंगे। 44 सेकेंड का यह वीडियो बहुत ही मजेदार है। लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया है।
वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है
इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- पिता और पुत्र का यह दर्शनीय क्षण जो कुछ समय के लिए डॉक्टर और मरीज है।
वीडियो को 21 हजार लोग देख चुके हैं
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 21 हजार लोग देख चुके हैं और 500 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 90 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि 24 लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने मिनी डॉक्टर की जमकर तारीफ की है।