Move to Jagran APP

लड़कियों को चिढ़ाना पड़ा महंगा, वीडियो देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि तीन लड़के किसी रेस्त्रां में लंच के लिए गए हैं। तीनों अपने ऑर्डर का इंतजार कर रहे हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 01:57 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 01:57 PM (IST)
लड़कियों को चिढ़ाना पड़ा महंगा, वीडियो देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे
लड़कियों को चिढ़ाना पड़ा महंगा, वीडियो देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लड़के और लड़कियों के बीच नोंक-झोंक होती रहती है। इसमें कभी लड़कियां लड़कों को परेशान करती हैं, तो कभी लड़के लड़कियों को परेशान करते हैं। कभी-कभार हंसी-मजाक महंगा भी पड़ जाता है, जब दूसरा पक्ष बुरा मान लेता है। कुछ ऐसा ही नजारा इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। जब एक लड़के ने ऐसी लड़की से पंगा ले लिया, जिसने उसकी अच्छी खबर ले ली।

loksabha election banner

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि तीन लड़के किसी रेस्त्रां में लंच के लिए गए हैं। तीनों अपने ऑर्डर का इंतजार कर रहे हैं। उन तीनों लड़कों के अपॉजिट कुछ लड़कियां बैठीं हैं, जो लंच के लिए ग्रुप में आई हैं। सभी लोग लंच ले रहे हैं। तभी एक लड़के के मन में शरारत सूझती है और वह अपने दोनों साथियों को भी परेशान करने की तरकीब बताता है।

तभी तीनों एक साथ मिलकर लड़कियों के बालों (चोटी) को खींचने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके बाद पहले लड़के विपरीत दिशा में बैठी लड़की के बाल जोर से खींचता है। फिर दूसरे दोस्त ने और अंत में तीसरे दोस्त बालों को खींचता है। तभी तीसरी लड़की को गुस्सा आ जाता है, जो कि बहुत हेल्दी है। वह उठकर तीसरे लड़के को रेस्त्रां में सबके सामने एक जोरदार पंच मारती है, जिससे वह लड़का वहीं कुर्सी पर गिर जाता है। यह देख लड़कों के पसीने छूट जाते हैं।

वीडियो को because men live less ने शेयर किया है

इस वीडियो को because men live less ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और 33 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 11 हजार लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि सैकड़ों लोगों ने कमेंट्स किए हैं, जिसमें उन्होंने लड़की की तारीफ की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.