Viral Video: 80 वर्षीय महिला ने पूरा किया पोते का दिया चैलेंज, कर दिखाया सबसे मुश्किल वर्कआउट
सोशल मीडिया पर अक्सर बुजुर्गों के वीडियो शेयर किए जाते रहते हैं। 90 वर्षीय एक व्यक्ति का अपनी पोती के साथ जीवन में पहली बार गेंदबाजी करने का एक वीडियो कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला को डेडलिफ्ट करते हुए देखा जा सकता है। डेडलिफ्ट को सबसे कठिन वर्कआउट में से एक माना जाता है। वीडियो को 'पंजाबी इंडस्ट्री' ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में एक लड़के को अपनी दादी का वीडियो बनाते देखा जा सकता है जो छत पर बारबेल उठा रही हैं। ऐसा मालूम होता है कि बच्चा अपनी दादी की फिटनेस चुनौती को पूरा करने की क्षमता से हैरान है जो उसने उसे बस ऐसे ही उन्हें दे दिया था।
महिला की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन उसने अपने पोते द्वारा दी गई चुनौती के जवाब में ऐसा किया।
View this post on Instagram
इसे इंस्टाग्राम पर 5700 से अधिक बार देखा जा चुका है और लोगों ने पोस्ट पर जबरदस्त कमेंट भी किए हैं।
एक यूजर को यह कहते हुए देखा जा सकता है, “आपको यह वीडियो कहां से मिला? वह मेरी दादी है।"
सोशल मीडिया पर अक्सर बुजुर्गों के वीडियो शेयर किए जाते रहते हैं। 90 वर्षीय व्यक्ति का अपनी पोती के साथ जीवन में पहली बार गेंदबाजी करने का एक वीडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था। जब वो 20 साल के थे तो उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी और उन्हें ठीक होने में मदद करने के लिए बहुत कम मार्गदर्शन या चिकित्सा मिली। लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और दृढ़ता से काम लिया और अपने जीवन को बेहतर बनाया।''
इस वीडियो को 'ptwithdrea' ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को अब तक 7,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और 491 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
पिछले महीने, पुष्पा मूवी के गाने "सैमी सैमी" पर एक बुजुर्ग महिला का डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, और इंटरनेट पर उन्हें डीजे दादी कहा गया था।