Viral Video: बिस्तर के लिए जब भिड़ गए गार्ड और हाथी का बच्चा, देखें यह मज़ेदार वीडियो
Viral Video सोशन मीडिया पर जानवरों और उनकी क्यूट बच्चों के प्यारे वीडियोज़ छाए रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आजकल वायरल हो रहा है जिसमें हाथी का एक बच्चा अपने बिस्तर के लिए गार्ड से कुश्ति लड़ रहा है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: बच्चे ज़िंद और नखरे करने में माहिर होते हैं। और यह सिर्फ इंसानों के बच्चों के साथ ही नहीं है बल्कि जानवरों के बच्चे भी इसी तरह नटखट होते हैं। यही वजह है कि आपको रोज़ सोशल मीडिया पर जानवरों के क्यूट और प्यारे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनको न सिर्फ देखने में मज़ा आता है, बल्कि आपका खराब मूड भी ठीक हो सकता है।
इसी तरह सोशल मीडिया पर आजकल एक नन्हे हाथी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियों में हाथी का बच्चा अपने बिस्तर को लेने के लिए गार्ड से कुश्ती तक लड़ लेता है।
आप भी देखें:
Hey! That's my bed..get up..😠 pic.twitter.com/WX4IaROsvp— Dr.Samrat Gowda IFS (@IfsSamrat) May 10, 2022
वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी का बच्चा किस तरह अपने बाड़ में लगे दरवाज़े से कूदकर बाहर आ जाता है और फिर भागता है। फिर पास में एक बेड पर लेटे आदमी पर हाथी का बच्चा चढ़ जाता है, उसे जगाता है, फिर अपने गद्दे को लेने के लिए उसे हटाने की कोशिश करता है। दरअसल, यह आदमी इन हाथियों का केयरटेकर ही लग रहा है। जो बच्चे के साथ खेलते हुए, उसे प्यार करते हुए और उससे लड़ते हुए दिख रहा है।
वीडियो में न ही हाथी और न ही गार्ड बिस्तर छोड़ना चाहते हैं। हाथी बिस्तर पर छलांग लगाता है और उसे अपनी तरफ खींचने की कोशिश करता है। गार्ड लड़ाई के दौरान हाथी के बच्चे को पत्तियों के ढेर में धकेल देता है। हाथी जल्दी से खुद को संभालता है और फिर गद्दे के लिए लड़ाई शुरू कर देता है।
यह प्यारा और मज़ेदार वीडियो भारतीय वन सेवा, आईएफएस के डॉ. सम्राट गौड़ा ने ट्विटर पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर इसे शेयर किए जाने के बाद, हाथी के बच्चे का यह वीडियो काफी वायरल हो गया है। इसे एक लाख 90 हजार से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और 13 हजार से ज़्यादा लाइक्स मिले हैं। करीब तीन हज़ार लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया है।
सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को देख काफी खुश हैं। एक यूजर ने लिखा, "अरे वाह अपने बिस्तर पर सोने भी नहीं देगा।" तो दूसरे ने लिखा है, " हाथी इस धरती का सबसे समझदार जानवर है, इन्हें बचाना हमारी जिम्मेदारी है।"
हमें यकीन है कि इस मनमोहक नन्हे हाथी का यह प्यारा सा वीडियो आपका दिन बना देगा।