Viral Video: जुगाड़ लगाकर लोगों ने बोरवेल में गिरे बकरी के बच्चे की बचाई जान
वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी रूपिन शर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है-बचाव दल...। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 12 हजार से अधिक बार देखा गया है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में लोगों ने प्रशंसनीय कार्य किया है। सोशल मीडिया पर लोग इस कार्य में शामिल बच्चे और बड़े सभी की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी खेत में बोरवेल की खुदाई हुई है। इस बोरवेल में बकरी का एक बच्चा गिर गया है। वह बोरवेल से चिल्ला रहा है। यह सुन आसपास खेल रहे बच्चे बोरवेल के पास जमा हो जाते हैं। बच्चों को इकठ्ठा देख बच्चे भी आकर खड़े हो जाते हैं। इसमें एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है।
Rescue Operation 👌👌💐💐💐
Animal Love. pic.twitter.com/TE0lE2ToFv— Rupin Sharma (@rupin1992) January 21, 2022
उस समय सभी लोग बकरी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने की तरकीब ढूंढने लगते हैं। तभी लोग निर्णय लेते हैं कि किसी एक को बोरवेल के अंदर भेजकर बकरी के बच्चे को सुरक्षित निकालना है। तभी भीड़ में एक व्यक्ति बोरवेल में झांककर देखता है। उसे एहसास होता है कि बच्चे को सुरक्षित निकाला जा सकता है।
वह व्यक्ति सभी से बोलता है-मुझे उल्टा बोरवेल के अंदर घुसना पड़ेगा। आप लोग मुझे बाहर से पकड़कर रखना। जब अंदर से आवाज दूंगा, तो मुझे बाहर निकाल लेना। लोगों ने व्यक्ति की बात मान ली। तभी व्यक्ति बोरवेल के अंदर घुसता है और बकरी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लेता है। उस समय बकरी के बच्चे ने राहत की सांस ली।
इस वीडियो को रूपिन शर्मा ने शेयर की है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी रूपिन शर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है-बचाव दल...। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 12 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने पसंद किया है। साथ ही कुछ लोगों ने कमेंट कर लोगों के जुगाड़ की सराहना की है।
Image Credit: Rupin Sharma IPS