Move to Jagran APP

दिव्यांग व्यक्ति ने दिखाया अपनी प्रतिभा का हुनर, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक दिव्यांग व्यक्ति अपने पैरों की मदद से ड्रम बजा रहा है। दिव्यांग व्यक्ति के हाथ नहीं हैं। इसके बावजूद उसे कुदरत से कोई शिकायत नहीं है और वह अपनी कमजोरी को मजबूती में बदलकर बेहतर करने की कोशिश कर रहा है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Thu, 10 Feb 2022 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 10 Feb 2022 11:25 PM (IST)
दिव्यांग व्यक्ति ने दिखाया अपनी प्रतिभा का हुनर, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
दिव्यांग व्यक्ति ने दिखाया अपनी प्रतिभा का हुनर, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। 'जहां चाह वहां राह' यह कहावत चरितार्थ साबित होती है। इससे पहले भी कई अवसर पर लोगों ने कहावत को सत्य साबित किया है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में व्यक्ति ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सोशल मीडिया पर लोग व्यक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं और युवाओंो को व्यक्ति से सीख लेने की सलाह दे रहे हैं। कुछ लोग दिव्यांग व्यक्ति की प्रतिभा को हॉलीवुड मूवी व्हिप्लैश से जोड़ रहे हैं। इस मूवी में एक युवक के ड्रमिस्ट बनने के प्रति समर्पण को दिखाया गया है।

loksabha election banner

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक दिव्यांग व्यक्ति अपने पैरों की मदद से ड्रम बजा रहा है। दिव्यांग व्यक्ति के हाथ नहीं हैं। इसके बावजूद उसे कुदरत से कोई शिकायत नहीं है और वह अपनी कमजोरी को मजबूती में बदलकर बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। इस प्रयास में वह सफल भी हुआ है। दिव्यांग व्यक्ति की स्टिक जब ड्रम पर गिर रही है, तो उससे मधुर संगीत निकल रही है। इससे आसपास के वातावरण में कोलाहल उत्पन्न हो रहा है। पशु-पक्षी दिव्य ध्वनि सुन आनंदित हो रहे हैं।

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Dipanshu Kabra ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-हाथ नहीं हैं, तो क्या हुआ? दिल मे जब संगीत का जुनून था, कोई न कोई रास्ता मिलना ही था...इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 39 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैंकडों लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर दिव्यांग व्यक्ति की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है-खुदी को कर इतना बुलंद कि खुदा खुद बंदे से पूछे के बोल तेरी रजा क्या है।

Image Credit: Dipanshu Kabra


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.