Move to Jagran APP

Viral Video: कोबरा ने शिकार समझ निगल ली प्लास्टिक की बोतल, और फिर जान पर बन आई

Cobra Swallowed Plastic Bottle एक कोबरा के प्लास्टिक बोतल को निगल लेने का वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपको अंदाजा लग सकता है कि प्लास्टिक उसके जीवन के लिए कितना खतरनाक है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 12:31 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 12:32 PM (IST)
Viral Video: कोबरा ने शिकार समझ निगल ली प्लास्टिक की बोतल, और फिर जान पर बन आई
Viral Video: कोबरा ने शिकार समझ निगल ली प्लास्टिक की बोतल, और फिर जान पर बन आई

Cobra Swallowed Plastic Bottle: देश और दुनियाभर में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के लिए जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। प्लास्टिक पृथ्वी पर उपस्थित जीवन चक्र को पूरी तरह से तहस-नहस कर देने वाला है। इससे सभी जीव और वनस्पतियां प्रभावित होती हैं। एक कोबरा के प्लास्टिक बोतल को निगल लेने का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको अंदाजा लग सकता है कि प्लास्टिक उसके जीवन के लिए कितना खतरनाक है।

loksabha election banner

आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक कोबरा सांप अपना शिकार समझकर प्लास्टिक का एक बोतल निगल गया है। प्लास्टिक का बोतल निगलने के बाद से वह तड़पने लगता है क्योंकि बोतल उसके पेट में फंस गई।

उस कोबरा को तड़पते देखकर स्थानीय लोगों ने सांप पकड़ने वाले विभाग को मदद के लिए फोन किया। सूचना पर वन्यजीव रक्षक गौतम भगत मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद सांप ने तड़पते हुए उस बोतल को अपने अंदर से बा​हर उगल दिया। इस वीडियो को देखकर आप विचलित हो सकते हैं।

वीडियो देखें:

यह घटना 2017 में गोवा में घटी थी, जिसे प्रवीण कासवान ने 10 जनवरी 2020 को शेयर किया है। इस वीडियो को 71 हजार से ​अधिक बार देखा जा चुका है। इसे 1700 से अधिक बार रिट्वीट किया गया है और 2500 से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

कासवान ने जन जागरुकता के लिए इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि आप इस वीडियो को देखें कि किस तरह से सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे बोतल वन्य जीवों और अन्य प्रजातियों को कैसे प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि य​​ह एक कोबरा है, जिसके पास निगली गई वस्तु के बाहर निकालने की क्षमता होती है। अन्य जीवों में यह क्षमता नहीं होती है। वे दर्द से मर जाएंगे।

अधिकतर यूजर्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। अधिकतर ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल का विरोध किया है और सरकार से इसके खिलाफ नीतियां बनाने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.