Move to Jagran APP

कोरोना काल में बिल्ली ने की ऐसी एक्सरसाइज, वीडियो देखकर मुस्कुरा उठेंगे आप

वीडियो देख ऐसा लगता है कि बिल्ली एक्सरसाइज से वाकिफ है और रोजाना एक्सरसाइज करती है। हर दिन की तरह आज भी बिल्ली एक्सरसाइज करने के लिए तैयार है। हालांकि लोगों की आवाजाही के चलते बिल्ली को स्थान चुनने में कठिनाई हुई।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 02:06 PM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 02:06 PM (IST)
कोरोना काल में बिल्ली ने की ऐसी एक्सरसाइज, वीडियो देखकर मुस्कुरा उठेंगे आप
वीडियो देख ऐसा लगता है कि बिल्ली एक्सरसाइज से वाकिफ है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना काल में सेहत को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इस महामारी का असर अब जानवरों पर भी दिखने लगा है। इससे पहले लॉकडाउन में जानवरों को जीने की आजादी मिली थी। वहीं, अब जानवर एक्सरसाइज कर लोगों को सेहत के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से होती है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में बिल्ली ने जिस तरह से एक्सरसाइज की है। वह काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक बिल्ली बीच सड़क पर गाड़ी के नीचे एक्सरसाइज कर रही है।

loksabha election banner

वीडियो देख ऐसा लगता है कि बिल्ली एक्सरसाइज से वाकिफ है और रोजाना एक्सरसाइज करती है। हर दिन की तरह आज भी बिल्ली एक्सरसाइज करने के लिए तैयार है। हालांकि, लोगों की आवाजाही के चलते बिल्ली को स्थान चुनने में कठिनाई हुई। कुछ देर तक गहन सोच के बाद बिल्ली को सड़क पर खड़ी दिखी। बिल्ली बिना समय गवाएं, गाड़ी के नीचे पहुंच जाती है और बैक बोनट के सहारे एक्सरसाइज करने लगती है। वीडियो में बिल्ली की फूर्ति देखने लायक है। मानो यह अंतिम एक्सरसाइज है और इसके बाद बिल्ली घर जाने वाली है। इस क्रम में किसी व्यक्ति की नजर बिल्ली पर पड़ गई। इसके बाद व्यक्ति ने अपने मोबाइल में बिल्ली की अनोखी एक्सरसाइज को रिकॉर्ड कर लिया।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 39  हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 4 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर बिल्ली की जमकर तारीफ की है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.