Move to Jagran APP

अमीर बनने के लिए अभिनेता ने दी ऐसी टेक्निक, वीडियो देख जरूर देंगे शाबासी

बता दें कि सुनील शेट्टी शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म धड़कन में जब शिल्पा शेट्टी यानी अंजलि की शादी राम (अक्षय कुमार) से हो जाती है। उसके कई वर्ष बाद देव यानी सुनील शेट्टी पहली बार शिल्पा शेट्टी से मिलते हैं तो उन्हें जीवन की आपबीती सुनाते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Mon, 30 May 2022 02:41 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2022 02:41 PM (IST)
अमीर बनने के लिए अभिनेता ने दी ऐसी टेक्निक, वीडियो देख जरूर देंगे शाबासी
अमीर बनने के लिए अभिनेता ने दिया निंजा टेक्निक, वीडियो देख जरूर देंगे शाबासी

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी अमीर बनने का राज बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है और लोग शेयर कर व्यंग्यात्मक कमेंट कर रहे हैं।

loksabha election banner

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'धड़कन' में जब शिल्पा शेट्टी यानी अंजलि की शादी राम (अक्षय कुमार) से हो जाती है। उसके कई वर्ष बाद देव यानी सुनील शेट्टी पहली बार शिल्पा शेट्टी से मिलते हैं, तो उन्हें अपने जीवन की आपबीती सुनाते हैं। किस तरह उन्होंने अपने जीवन में कठिन परिश्रम की और तब जाकर उन्हें सफलता मिली। यह सवांद बेहद मशहूर हुआ था, जिसमें देव कहते नजर आते हैं कि जब वह (अंजलि) उसे छोड़ कर गयी थी, तो देव के पास 50 पैसे नहीं थे और अब उसके पास 500 करोड़ रुपये हैं। इस सफलता का राज भी देव बताते हैं। 50 पैसे से 500 करोड़ के सफर को देव ने कैसे चलकर पूरा किया। इस दौरान वह रोज चलता था...और जब गिरता था तो उठता था। यह क्रम जारी रहता था। इसके बावजूद वह चलता रहता था और आज वह चलने से 500 करोड़ का मालिक है। चलते रहने का फार्मूला अपनाकर देव अमीर बन जाता है। लोगों को भी अमीर बनने का यह राज खूब पंसद आया है।

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Dipanshu Kabra ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-

"अमीर बनने" का राज़ @SunielVShetty

जी ने बहुत पहले ही बता दिया था...

"पैदल चलने" से Health अच्छी होगी।

और Health अच्छी होने से "Wealth" बड़ी बनेगी।

इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 8 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैंकडों लोगों ने कमेंट कर सुनील शेट्टी के खूबसूरत संवाद की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स ने हास्यास्पद कमेंट भी की है। एक यूजर सईद ने लिखा है- और इसी सीन के आखिर में लड़की छोड़ कर चली जाती है यह सोच कर की 500 करोड़ वाले के पास दिमाग़ नहीं है इसीलिए सेहत से ज्यादा जरूरी दिमाग़ होता है।

Image Credit: Dipanshu Kabra


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.