Move to Jagran APP

लड़कों ने जान पर खेलकर किंग कोबरा की बचाई जान, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

इस वीडियो में कुछ लोगों ने हिम्मत और बहादुरी का नमूना पेश की है। वह काबिले तारीफ है। हालांकि अनप्रोफेशनल लोगों के लिए यह साहस कहीं न कहीं खतरनाक साबित हो सकता है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक कुएं में एक कोबरा गिर जाता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 02:34 PM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 02:34 PM (IST)
लड़कों ने जान पर खेलकर किंग कोबरा की बचाई जान, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे। इस वीडियो में कुछ लोगों ने हिम्मत और बहादुरी का नमूना पेश की है। वह काबिले तारीफ है। हालांकि, अनप्रोफेशनल लोगों के लिए यह साहस कहीं न कहीं खतरनाक साबित हो सकता है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि खेत के एक कुएं में एक कोबरा गिर जाता है। इसके बाद वह निकलने का हरसंभव प्रयास करता है, लेकिन निकल नहीं पाता है। तभी वहां से गुजर रहे लड़कों की नजर कुंए में गिरी सांप पर पड़ती हैं ,जो मदद की तलाश में रहता है।

loksabha election banner

इसके बाद सभी सांप की मदद करने की सोचते हैं। हालांकि, यह काम जोखिम भरा है। तभी एक लड़का कुएं के अंदर बनीं सीढियों की मदद से कुएं में उतरता है और पानी की सतह पर पहुंचकर सांप की मदद करने की कोशिश करता है, लेकिन ऐसा करने में वह नाकामयाब हो जाता है। उसी समय एक और लड़का सीधे कुएं में छलांग लगा देता है और फिर पानी के सहारे कोबरा सांप को कुएं के किनारे लाने की कोशिश करता है। वहीं, दूसरा लड़का सीढियों की मदद से कुएं में पानी की सतह के समीप खड़ा रहता है और जब सांप कड़ी के समीप आ जाता है। तब वह सांप की पूछ को पकड़कर बाहर निकालने की कोशिश करता है।  

हालांकि, सांप को ऐसा लगता है कि उस पर किसी ने आक्रमण कर दिया है, तो वह जान बचाने हेतु प्रयास करता है। इस दौरान लड़का कई बार सांप को पानी में छोड़कर पूंछ को पकड़कर रखता है। तभी एक और लड़का सीढियों की मदद से नीचे आता है और फिर एक दूसरे को सहयोग कर सांप को ऊपर वाले लड़के को देता है और ऊपर वाला लड़का लकड़ी की मदद से सांप को खेत में छोड़ देता है। वीडियो वाकई में रोमांचकारी है और काफी खतरनाक भी है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि सभी लोग पूरी तरह से प्रोफेशनल हैं। इस वजह से सांप को उन्होंने बिना किसी खतरे के बाहर निकाल दिया। हालांकि, आप कभी भी इस तरह का स्टंट न करें, यह खतरनाक साबित हो सकता है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 7 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 500 से अधिक लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर लड़कों की जमकर तारीफ की है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.