कोरोना काल में पाकिस्तानी क्रिकेटर वहाब रियाज ने मैदान के बाहर बेचे चने, यहां देखें पूरा वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहाब रियाज चने बेच रहे हैं। एक ग्राहक जब आकर खड़ा होता है तो वहाब पूछते हैं-क्या बनाऊं और कितने का बनाऊं ? यह सुन ग्राहक हंसने लगता है। इस दौरान वहाब भट्टी पर चढ़ाई कड़ाही में चने भूनते दिख रहे हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क| कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के चलते दुनियाभर में एक बार फिर से लॉकडाउन की स्थिति बन गई है। अमेरिका, यूरोप समेत एशिया के कई देशों में कोरोना के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। भारत में भी दिल्ली और मुंबई समेत देश के अन्य राज्यों में कोरोना की स्थिति चिंताजनक है। संक्रमितों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। सरकार की तरफ से एडवायजरी जारी कर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
Your "Chano wala Cha-cha" of the day!
Send your orders "kia banaon aur kitnay ka banaun"? 🤣
P.S.
Loved spending some time around this special handcart reminded me of my childhood days. pic.twitter.com/gbfP2EJJso— Wahab Riaz (@WahabViki) January 10, 2022
लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं और सोशल मीडिया के सहारे अपना वक्त गुजार रहे हैं। इसके लिए रोजाना सोशल मीडिया पर सैकड़ों वीडियो शेयर हो रहे हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी क्रिकेटर वहाब रियाज मैदान के बाहर अलग अंदाज में दिख रहे हैं। लोगों को वहाब रियाज का यह अंदाज बहुत पसंद आया है। क्रिकेट मैदान पर आक्रमक रहने वाले वहाब बाहर में बेहद कूल और कॉम दिखे।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहाब रियाज चने बेच रहे हैं। एक ग्राहक जब आकर खड़ा होता है, तो वहाब पूछते हैं-क्या बनाऊं और कितने का बनाऊं ? यह सुन ग्राहक हंसने लगता है। इस दौरान वहाब भट्टी पर चढ़ाई कड़ाही में चने भूनते दिख रहे हैं।
हालांकि, कुछ समय भुनने के बाद वहाब बोलते हैं-यह काम तो आप (चने वाला) ही कर सकते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक कार खड़ी दिखती है, जिसे देख ऐसा लगता है कि वहाब कार से सैर निकले थे और उन्हें रास्ते में चने वाला दिख जाता है। इसके बाद उनके मन में एडवेंचर करने का ख्याल आता है। इस वीडियो को वहाब ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। वीडियो को अब 1 लाख 64 हजार से अधिक बार देखा गया है।
Image Credit-Wahab Riyaz