Move to Jagran APP

कड़ाके की ठंड में कबूतरों ने खास अंदाज में की लोहड़ी की तैयारी, देखें पूरा वीडियो

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कड़ाके की ठंड में कई कबूतर एक साथ आग सेंक रहे हैं। कई कबूतर तो अजीबोगरीब अंदाज में आग सेंक रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि एक दो कबूतर आग की भट्टी के ऊपर जाकर बैठ गया है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 05:06 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 05:06 PM (IST)
कड़ाके की ठंड में कबूतरों ने खास अंदाज में की लोहड़ी की तैयारी, देखें पूरा वीडियो
कड़ाके की ठंड में कबूतरों ने खास अंदाज में की लोहड़ी की तैयारी, देखें पूरा वीडियो

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। जनवरी का महीना बेहद खास होता है। इस महीने में एक तरफ कड़ाके की ठंड पड़ती है, तो दूसरी तरफ कई प्रमुख त्यौहार जनवरी महीने में मनाए जाते हैं। इनमें लोहड़ी और मकर संक्रांति प्रमुख हैं। लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को है। वहीं, मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। लोहड़ी पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मनाई जाती है। यह पर्व नए फसल की तैयारी के लिए मनाई जाती है। लोग लोहड़ी की तैयारी में जुट गए हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे।

loksabha election banner

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कड़ाके की ठंड में कई कबूतर एक साथ आग सेंक रहे हैं। कई कबूतर तो अजीबोगरीब अंदाज में आग सेंक रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि एक दो कबूतर आग की भट्टी के ऊपर जाकर बैठ गया है। साथ ही आग के विपरीत मुख कर बैठा है। जबकि, कई कबूतर रिंग बनाकर बैठे हैं। यह दृश्य बेहद अनुपम है। सभी ठंड से बचने की कोशिश में है।

कुछ कबूतर आग की गर्मी से खुश होकर आसपास में चारा के लिए मंडरा रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि वे वृद्ध कबूतरों को बताना चाह रहा है कि उन्हें ठंड नहीं लगती है। इस दृश्य को लोग लोहड़ी से जोड़कर देख रहे हैं। लोग कल्पना कर रहे हैं कि शायद कबूतरों की लोहड़ी एक सप्ताह पहले होती है।

इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर की है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को तकरीबन 32 हजार बार देखा गया है और 2 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर ठंड से बचने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा है-सबसे समझदार वो है जो मुहँ दुसरी तरफ कर के सेक करवा रहा है।

Image Credit: IFS Sushant Nanda


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.